जयपुर एयरपोर्ट से पकड़ी गई पाकिस्तान की लड़की, क्या सीमा हैदर-अंजू जैसी है कहानी?
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की नाबालिग लड़की को पकड़ा है। वह भारत में तीन साल से अवैध तरीके से रह रही थी।
राजस्थान की जयपुर में सांगानेर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा को एक नाबालिग लड़की को पकड़ा है। यह बिना पासपोर्ट-वीजा के पाकिस्तान जाने की फिराक में थी।

यह लड़की कोई सीमा हैदर या अंजू जैसे किसी के प्यार में ऐसा कदम नहीं उठा रही थी बल्कि अपने घर पाकिस्तान लौटना चाहती थी। बीते तीन साल से राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में अपनी बुआ के घर रही थी।
जयपुर एयरपोर्ट पुलिस थानाधिकारी दिगपाल सिंह के अनुसार शुक्रवार को दो लड़के और एक लड़की को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। बोलचाल से लड़की के पाकिस्तानी होने का शक हुआ। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई।
इस नाबालिग लड़की ने बताया कि वह पाकिस्तान की रहने वाली है। तीन साल पहले अपनी बुआ के साथ पाकिस्तान से आकर सीकर के श्रीमोधापुर में रह रही थी। बुआ के बेटे से उसका झगड़ा हो गया तो वह पाकिस्तान जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी।
गजल नाम की इस लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसके पास वीजा-पासपोर्ट नहीं। ना ही उसे पाकिस्तान जाने वाली किसी फ्लाइट की जानकारी थी। इसलिए उसने दो लड़कों की मदद ली थी। टिकट विंडो पर पकड़ी गई।












Click it and Unblock the Notifications