OPINION: राजस्थान में अशोक गहलोत की अभिनव पहल, जानिए जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता से कैसे जुड़ रहे लोग
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सियासत के जादूगर मानें जाते हैं। उनके पिटारे से हमेशा प्रदेश में आमजन के कल्याण के लिए योजनाएं निकलती है।प्रदेश में अनेक योजनाओं के जरिए सीएम गहलोत आमजन को राहत देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए गहलोत सरकार ने बाकायदा महंगाई राहत कैंप भी लगाए हैं। इन शिविरों में आमजन प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ भी ले रहा है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गहलोत सरकार ने एक अभिनव पहल की है। अब गहलोत सरकार जनता के बीच एक कॉन्टेस्ट करवा रही है। वीडियो कॉन्स्टेस्ट के जरिए रोज 2.75 लाख रुपए के नकद पुरस्कार बांटने की शुरुआत की जा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक वीडियो जारी कर इसकी शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता से जनता के बीच सीएम गहलोत की योजनाओं का प्रचार प्रसार तो होगा ही। साथ ही प्रदेश की जनता में गहलोत सरकार और उनकी योजनाओं को लेकर उत्सुकता और उत्साह का भी विस्तार होगा।
क्या है गहलोत सरकार का वीडियो प्रतियोगिता
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार एक नई स्कीम लेकर आई है। इसके तहत गहलोत सरकार जनता के बीच एक प्रतियोगिता करवा रही है। इसमें में रोजाना 2.75 लाख रुपए के नकद पुरस्कार बांटने की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी शुरुआत कर दी है। इस वीडियो प्रतियोगिता में गहलोत सरकार की योजनाओं का नाम बताते हुए उनसे जनता को कितना फायदा हो रहा है। यह बताना होगा। वीडियो कॉन्टेस्ट में रोजाना पहले विजेता को एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। दूसरे को 50 हजार और तीसरे को 25 हजार रुपए का इनाम। वहीं 100 लोगों को एक-एक हजार रुपए के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

ऐसे जीत सकते हैं जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता में इनाम
जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता के तहत राजस्थान सरकार की प्रमुख योजनाओं पर वीडियो बनाए जाएंगे। इनमें 10 मुख्य योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए लोगों को 30 से 120 सेकंड के वीडियो बनाकर कम से कम दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #JanSammanJayRajasthan हैश टैग के साथ अपलोड करना होगा। इसी के साथ इन सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक को सरकारी वेबसाइट jansamman.rajasthan.gov.in पर सबमिट करना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर कहा कि एक व्यक्ति एक या एक से अधिक योजनाओं पर वीडियो बना सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत शिविरों की सफलता के बाद लगभग 1.8 करोड़ परिवारों ने अपना पंजीकरण कराया है। सीएम गहलोत ने वीडियो में दावा किया कि मैंने प्रदेश में लगभग दस हजार किलोमीटर की यात्रा की है। यह वीडियो प्रतियोगिता जनता को जोड़ेगी और पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं। ताकि युवा वीडियो बना सके। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाकी बचे 15 लाख परिवार भी इस पहल से जुड़ सकें। गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत शिविरों के तहत 10 योजनाओं के अलावा लोग अन्य सरकारी योजनाओं पर भी वीडियो बना सकते हैं।
हर दो दिन में जारी होंगे परिणाम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एलान के साथ ही यह प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गहलोत सरकार ने सरकारी योजनाओं के प्रचार का लाजवाब तरीका निकालते हुए प्रदेशवासियों को रोजाना लाखों रुपए इनाम जीतने का मौका दिया है। इस प्रतियोगिता को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन हजारों लोगों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इन वीडियो में गहलोत सरकार की दस योजनाओं का बखान किया गया है। इस प्रतियोगिता के जरिए प्रदेश के बाकी बचे परिवारों को भी गहलोत सरकार की योजनाओं से जोड़ने का मकसद है। प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम सोमवार को घोषित होंगे। इस प्रतियोगिता को लेकर जिस तरह से वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। वह ट्विटर पर देशभर में टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। वीडियो 'राजस्थान करो एलान' हैश टैग से ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे है। योजना के परिणाम को लेकर अब तक हजारों ट्वीट हो चुके हैं। लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। प्रतियोगिता का पहला परिणाम 10 जुलाई को आएगा। इसके बाद हर 2 दिन में परिणाम जारी किए जाएंगे।
देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications