देश में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाना चाहिए: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर कहा कि इसे राज्य कर्मचारियों के लिए मानवीय दृष्टिकोण को लेकर बहाल करने फैसला किया गया है। सीएम गहलोत ने चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना को भी देश में लागू करने की
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार ने पूरा गुणा भाग करने के बाद मानवीय दृष्टिकोण से राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम की वित्त विशेषज्ञ आलोचना कर रहे हैं। लेकिन यह फैसला सोच समझ कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाना चाहिए। नए अधिकारियों को एनपीएस को लागू करने से इनकार किया हुआ है। वहीं सुरक्षा बलों को सरकार पहले से ही यह दे रही है। फिर सामान्य सरकारी कर्मचारी के साथ ऐसा क्यों कि 35 साल नौकरी करने के बाद भी उन्हें पेंशन नहीं मिले।

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा देश में लागू हो
विधानसभा में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन सत्र में गहलोत ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से भी अनुरोध किया है और फिर कह रहा हूँ कि राजस्थान में लोगों को स्वास्थ्य बीमा देने के लिए लागू की गई। हमारी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

सामाजिक सुरक्षा कानून बनाया जाए
सीएम गहलोत ने जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र को सामाजिक सुरक्षा कानून बनाना चाहिए। सामाजिक सुरक्षा अनिवार्य होनी चाहिए। क्योंकि जरूरतमंद परिवारों की देखभाल करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बुजुर्गों विधवाओं समेत एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा दी जा रही है। गहलोत ने बताया कि विकसित देशों में हर सप्ताह सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने वाले बजट सत्र में राइट टू हेल्थ एक्ट लाएगी।













Click it and Unblock the Notifications