राजस्थान : अब सेवारत या रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को एक फोन कॉल पर मिलेगी मदद, DGP लाठर ने संभाला जिम्मा

जयपुर, 8 मई। कोरोना से जंग में हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जा रही है। अब राजस्थान में सेवारत या फिर रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को एक फोन कॉल पर ही मदद मिलेगी।

Recommended Video

    राजस्थान : अब सेवारत या रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को एक फोन कॉल पर मिलेगी मदद,DGP लाठर ने संभाला जिम्मा
    Now serving or retired Rajasthan policemen will get help on a phone call

    दरअसल, राजस्थान डीजीपी ने कोरोना से जूझ रहे पुलिसकर्मियों की सहायता के लिए प्रदेश भर में पुलिस अधिकारी तैनात किए है। यदि कोई सेवारत या रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं और इस कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं तो घबराए नहीं, अब उनकी सहायता के लिए 24 घंटे पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे।

    इसके लिए डीजीपी एमएल लाठर ने प्रदेश भर में जिला स्तर और संभाग स्तर पर अलग से पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब अगर किसी को अस्पताल में बेड नहीं मिलने की परेशानी हो या कोई अन्य, एक फोन करते ही आपकी सहायता के लिए ये अधिकारी आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे। कौनसा पुलिस अधिकारी किस जिले में यह जिम्मा संभालेगा, इसके आदेश DGP लाठर ने जारी कर दिए हैं।

    बता दें कि इन दिनों कोरोना वायरस का जिले में ही नहीं, प्रदेश समेत देश भर में फैला हुआ है। इसके चपेट में आमजन ही नहीं, पुलिसकर्मी भी आ रहे हैं। इसके चलते अधिकांश अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। हालात यह है कि अधिकांश अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने से मरीज तड़प रहे हैं।

    ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत होने की भी सूचना सामने आ रही है। लोगों को बेड तो दूर की बात रही, उन्हें अस्पताल का एक कोना भी इलाज के लिए मय्यसर नहीं हो रहा है। वहीं इन सब हालातों से परेशान मरीज और तीमारदार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। फ्रंट लाइन में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की भी ये ही स्थिति है। इनको राहत दिलाने के लिए डीजीपी एमएल लाठर ने कोरोना की समस्या से जूझ रहे प्रदेश भर के सेवारत और रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की इस दुख की घड़ी में अनोखी पहल की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+