राजस्थान में पहली बार जन्म प्रमाण पत्र पाने वाली ट्रांसजेंडर नूर शेखावत कौन हैं?
ट्रांसजेंडर नूर शेखावत को राजस्थान में जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया है।
राजस्थान में ट्रांसजेंडर को उसकी पहचान मिली है। जयपुर में नगर निगम ग्रेटर ने ट्रांसजेंडर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया है। प्रदेश में पहला मौका है जब किसी ट्रांसजेंडर को बर्थ सर्टिफिकेट मिला हो।
बता दें कि राजस्थान में पहली बार जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली ट्रांसजेंडर का नूर शेखावत है। नूर मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं।

मीडिया से बातचीत में नूर शेखावत ने बताया कि ट्रांसजेंडर होने के कारण उसे स्कूल के दिनों में खूब ताने सुनने को मिलते थे। उन्होंने तानों की कभी परवाह नहीं की और अपनी स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई की।
दो दिन पहले जयपुर में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसजेंडर नूर शेखावत को जैसे ही उनका जन्म प्रमाण पत्र सौंपा तो चेहरा खुशी से खिल उठा। शेखावत ने जन्म प्रमाण पत्र के अफसरों का आभार जताया और कहा कि अपनी पहचान पाने का वर्षों पुराना ख्वाब अब जाकर पूरा हुआ है।
नूर शेखावत ने यह भी कहा कि ट्रांसजेंडर समूदाय से कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें भी समाज में बराबरी से रहने का हक है, जितने बाकी लोगों को मिलते हैं। इसलिए समाज से अपील है कि ट्रांसजेंडर का मजाक न उड़ाकर उन्हें समाज में सिर उठाकर जीने की स्वतंत्रता दें।
बता दें कि सरकार ट्रांसजेंडर को उनकी नई पहचान के साथ समाज की मुख्य भूमिका में उतारने पर काम कर रही है। चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वोटर लिस्ट में ट्रांसजेंडर का नाम जोड़ने का काम भी चल रहा है। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र से लेकर लाइसेंस बनाने में भी यह वर्ग आगे आ रहा है।
बताया जा रहा है कि राजस्थान में पहली बार थर्ड जेंडर को जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है। अब तक मेल और फीमेल के ही जन्म प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड मिलता है। अब जयपुर नगर निगम ग्रेटर के पोर्टल पर ट्रांसजेंडर का भी रिकॉर्ड मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications