Rajasthan में कांग्रेस के पुराने मसलों को सुलझाने जयपुर आए नए प्रभारी रंधावा, जानिए पूरा मामला
राजस्थान में कांग्रेस के नए प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पार्टी को एकजुट करने के लिए जयपुर पहुँच चुके हैं। रंधावा जयपुर में कांग्रेस के विधायकों और जनप्रतिनिधियों से बात कर सकते हैं।

Rajasthan के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा 2 दिन के पार्टी एकजुटता मिशन पर मंगलवार देर राज्य पर पहुंच गए हैं। अजय माकन के प्रभारी पद से हटने के बाद रंधावा को मिली जिम्मेदारी के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। जिसमें वह पार्टी के पदाधिकारी के साथ चर्चा कर फीडबैक जिताएंगे रंधावा के सामने भी वही चुनौतियों होगी। जो पूर्व में माकन के सामने थी। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा सरकार और संगठन के बीच तालमेल बिठाकर कांग्रेश के मिशन 2023 को शुरू करना है। रंधावा का पूरा फोकस इस मुद्दे पर रहेगा। इसलिए वे अपनी दो दिवसीय यात्रा में पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के सात प्रदेश के प्रमुख नेताओं से एक-एक कर चर्चा करेंगे। पहले रंधावा सीनियर नेताओं और इसके बाद विधायकों और विधायक-सांसद का चुनाव हारे हुए उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के अधिवेशन में होगी चर्चा
भारत जोड़ो यात्रा में आम जनता से मिले करीब सवा सौ प्रमुख सुझाव पर प्रदेश कांग्रेस चर्चा कर उन पर एक्शन के लिए राज्य सरकार को भेजेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को विशेष अधिवेशन बुलाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में अधिवेशन में इन सुझाव पर विस्तृत चर्चा होगी।

25 सितंबर को स्थगित हुई बैठक फिर से होगी
राजस्थान में 25 सितंबर को बुलाई गई विधायक दल की बैठक से पहले मचे बवाल के बाद उसे स्थगित कर दिया गया था। बैठक को लेकर कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर रंधावा प्रदेश के विधायकों से भी बात कर सकते हैं। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल पहले यह बयान दे चुके हैं कि राजस्थान से जुड़ा यह मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में रंधावा का यह दौरा इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

सत्ता में वापसी के मंत्र पर भी मंथन
भारत जोड़ो यात्रा के जरिए प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जान फूंकने के बाद अब कांग्रेस अधिवेशन के जरिए प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनाव में जीतने का टास्क दिया जाएगा। अधिवेशन में कांग्रेस सरकार के 2023 में फिर से रिपीट होने पर चर्चा की जाएगी। इसको लेकर प्रदेश के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनावों में जीत के लिए पार्टी के वोटर्स को जोड़ने और सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही राहुल गांधी के दावों और निर्देशों को प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। बिरला ऑडिटोरियम में यह अधिवेशन होगा। अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रदेश के 950 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications