Neena Singh IPS : हर तरफ हो रही राजस्थान की इस दबंग ADG नीना सिंह की चर्चा, जानिए वजह
जयपुर। मिलिए इनसे। ये हैं नीना सिंह। राजस्थान की दबंग आईपीएस। प्रदेश में एडीजी स्तर की एकमात्र महिला अफसर। ये कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं। अब फिर चर्चा में हैं। इस बार इन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अति उत्कृष्ट आईपीएस सेवा पदक के लिए चुना है।

कौन हैं आईपीएस नीना सिंह
11 जुलाई 1964 को पटना में जन्मी नीना सिंह वर्ष 1989 बैच की राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में राजस्थान पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद पर कार्यरत हैं। नीना सिंह के पति रोहित सिंह राजस्थान के सीनियर IAS ऑफिसर हैं। नीना सिंह ने हार्वड यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिन में मास्टर डिग्री हासिल की है।

राजस्थान एडीजी नीना सिंह की उपलब्ध्यिां
राजस्थान में भारतीय पुलिस सेवा की दबंग महिला अफसरों में से एक नीना सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। आईपीएस नीना सिंह ने सीबीआई में संयुक्त निदेशक पद पर कार्य करते हुए कई जटिल केस को सुलझाया है।

सिंह पर पुलिस विभाग को सदैव गर्व
नीना सिंह अदम्य साहस और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए राजस्थान और देश में हमेशा चर्चित रही हैं। आईपीएस नीना सिंह हमेशा से प्रतिभा की धनी रही हैं। सिंह पर पुलिस विभाग को सदैव गर्व रहा है। नीना सिंह महिलाओं के प्रति काफी संवेदनशील रही हैं। राजस्थान में राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव रहते हुए नीना सिंह ने महिलाओं के लिए कई सुरक्षा प्रणालियां बनाई। राजस्थान के महिला आयोग का प्रशासनिक ढांचा तैयार करने का श्रेय आईपीएस नीना सिंह को ही जाता है।

सीएम गहलोत ने बताया क्रांतिकारी
अपने काम के दम पर पहचाने बनाने वालीं नीना सिंह की तारीफ सीएम अशोक गहलोत भी कर चुके हैं। राजस्थान विधासनसभा में बजट पर बहस करते हुए गहलोत ने नीना सिंह के शोध को पुलिस महकमे के लिए क्रांतिकारी बताया था।

क्या था नीना सिंह आईपीएस का शोध ?
बता दें कि आईपीएस नीना सिंह एमआईटी, यूएसए के प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी और प्रोफेसर एस्थर डुफ्लो के साथ बतौर नोडल अधिकारी शोध किया था। शोध में पाया गया था कि कि राजस्थान में आम जनता पुलिस को घटनाओं की सूचना देने से हिचकिचाती है। इसके कारण केवल 29 प्रतिशत घटनाओं को ही थाने में दर्ज किया जाता है। शेष 71 प्रतिशत घटनाओं की सूचनाएं पुलिस को मिलती ही नहीं है।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications