राजस्थान निकाय चुनाव 2020 : आमेर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने 'हाथ' का साथ छोड़कर 'कमल' थामा

जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टियों में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ-साथ पाला बदलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। राजधानी जयपुर में मंगलवार को कांग्रेस के आमेर ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान ने पार्टी छोड़ दी। खान ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया।

Nagar Nigam Election 2020 : Amer block congress president joins BJP

आमेर से विधायक और राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने शहज़ाद और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया। बताया जा रहा है कि शहज़ाद की आमेर क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में अच्छी पकड़ है। यही वजह है कि आमेर में कांग्रेस पार्टी को ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

शहजाद खान के भाजपा ज्वाइन करने के मौके पर नेताओं ने कहा कांग्रेस पार्टी की सरकार दमनकारी और जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है जिससे जनता भयभीत है। चाहे महिला हो या किशोरियां उनके साथ दिनदहाड़े झकझोर डालने वाली आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है। राजस्थान को अपराधों की राजधानी बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+