कौन हैं MLA अशोक चांदना जो बोले-'जलालत भरे मंत्री पद से हटाकर IAS कुलदीप रांका को दे दो चार्ज'

जयपुर, 27 मई। राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना के एक ट्वीट ने सियासत गर्मा दी है। चांदना ने सोशल मीडिया के जरिए आईएएस अफसर कुलदीप रांका पर निशाना साधा है। यहां तक कह डाला कि सीएम उन्हें जलालत भरे मंत्री पद पद से मुक्त करके उनके सारे विभागों का चार्ज आईएएस अधिकारी कुलदीप रांका को दे दिया जाए।

Recommended Video

    Rajasthan: CM Ashok Gahlot से खेलमंत्री Ashok Chandna ने की पद मुक्त करने की मांग | वनइंडिया हिंदी
    अशोक चांदना, विधायक, हिंडौली बूंदी

    अशोक चांदना, विधायक, हिंडौली बूंदी

    दरअसल, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके अशोक चांदना राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडौली से विधायक हैं। अशोक चांदना को सीएम अशोक गहलोत के करीबी नेता माना जाता है। वर्तमान में अशोक चांदना के पास युवा एवं खेल मामलात, कौशल विकास, डीआईपीआर, आपदा प्रबंधन और पॉलिसी प्लानिंग जैसे अहम विभाग हैं। हैं।

     अशोक चांदना का जीवन परिचय

    अशोक चांदना का जीवन परिचय

    - अशोक चांदना ने मार्बल व्यवसायी से खेल मंत्री तक का सफर तय किया है। बूंदी जिले के नैनवा के शोपुरिया के बावरी के किसान परिवार में 13 जनवरी 1984 को अशोक चांदना का जन्म हुआ।

    - अशोक चांदना की स्कूली शिक्षा बिरला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पिलानी से हुई। पुणे विश्वविद्यालय से इन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

    - स्नातक करने के बाद अशोक चांदना अपने पिता के साथ मार्बल व्यवसाय से जुड़ गए। छह साल तक मार्बल का बिजनेस किया और राजस्थान के प्रमुख मार्बल व्यवसायी बने।

    - अशोक चांदना अपने स्कूली दिनों से ही उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हैं। साल 2001 में 200 मीटर बैक स्ट्रोक में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था। साल 2008 से 2010 तक भीलवाड़ा क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है।

    - अशोक चांदना एक पोलो खिलाड़ी भी हैं। चांदना ग्रुप पोलो टीम की कमान संभाल रहे हैं। इनकी टीम ने साल 2013 में सवाई मान सिंह वासे (8 गोल) और थंडरबोल्ट कप (10 गोल) जीते हैं।

    अशोक चांदना का राजनीतिक जीवन

    अशोक चांदना का राजनीतिक जीवन

    - साल 2009 में अशोक चांदना कांग्रेस ज्वाइन की। उस समय चांदना को अजमेर जिला परिषद के सदस्य चुना गया।

    - साल 2009 में ही अशोक चांदना को राजस्थान युवा कांग्रेस के महासचिव का पद मिला।

    -अशोक चांदना को 28 मार्च 2013 को राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

    -राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस की टिकट पर बूंदी के हिंडौली से विधायक चुने गए।

    -गुर्जर समुदाय से आने वाले अशोक चांदना सीएम अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में से एक हैं।

    अशोक चांदना के ट्वीट पर क्या बोले पर्यटन मंत्री?

    अशोक चांदना के ट्वीट पर क्या बोले पर्यटन मंत्री?

    राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेद्र सिंह ने कहा कि अशोक चांदना ने जो बयान दिया है, वो आवेश में आकर दिया है। वह छोटे भाई की तरह हैं। शुक्रवार को बात करके उन्हें समझाया जाएगा। मामले को राजनीति की दृष्टि नहीं ​देखा जाना चाहिए।

     चिंतन शिविर के बाद बढ़ने लगी चिंता

    चिंतन शिविर के बाद बढ़ने लगी चिंता

    हाल ही कांग्रेस ने उदयपुर में चिंतन शिविर लगाया, मगर राजस्थान कांग्रेस की चिंता इस चिंतन शिविर के बाद से कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोगरा ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया। निर्दलीय विधायक व सीएम के सलाहकार संयम लोढा ने अफसरशाही व विधायकी राजेंद्र विधूड़ी ने रीट को लेकर सवाल उठाए। अब खेल मंत्री अशोक चांदना ने सीएम अशोक गहलोत के प्रधान सचिव आईएएस कुलदीप रांका के खिलाफ बोले हैं। इस पर राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जहाज डूब रहा है। 2023 के रुझाने आने शुरू हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+