कौन हैं IAS Kuldeep Ranka जिनको खेल मंत्री Ashok Chandna दिलाना चाहते हैं अपने विभागों का चार्ज?
जयपुर, 27 मई। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी कुलदीप रांका सुर्खियों में हैं। वजह है राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना का वो ट्वीट जिसमें उन्होंने लिखा कि 'माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं।'

आईएएस कुलदीप रांका मंत्री अशोक चांदना आमने सामने
आखिर कौन हैं कि आईएएस अधिकारी कुलदीप रांका जो विधायक अशोक चांदना के मुताबिक राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को चला रहे हैं। सारे विभाग के मंत्री बने बैठे हैं। जबकि पद के लिहाज से कुलदीप रांका राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के प्रधान सचिव हैं।
Recommended Video

जोधपुर के रहने वाले हैं आईएएस कुलदीप रांका
बता दें कि 1994 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस कुलदीप रांका सीएम अशोक गहलोत के भरोसेमंद अफसरों में से हैं। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि कुलदीप रांका आईएएस गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा (सरदारपुरा) के रहने वाले हैं। रांका का जन्म पांच जनवरी 1972 को हुआ।

2018 से हैं सीएम गहलोत के प्रमुख सचिव
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की जीत के बाद राजस्थान के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनते ही अशोक गहलोत ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारी कुलदीप रांका को 12 दिसम्बर 2018 को अपना प्रमुख सचिव बनाया था। तब से रांका इसी पद पर हैं।

सीएम गहलोत के खास अफसर हैं कुलदीप रांका
साल 2018 में अशोक गहलोत ने राजस्थान मुख्यमंत्री बनने पर सरकार की मंशा के अनुरूप काम करने के लिए आईएएस कुलदीप रांका को प्रमुख सचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी और आईएएस नरेश पाल गंगवार, रोली सिंह व श्रेया गुहा को उनकी टीम में शामिल किया। रांका को उस वक्त रीको चेयरमैन की जिम्मेदारी भी दी गई। उस समय गहलोत ने 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

पहले प्रयास में आईएएस बने कुलदीप रांका
राजस्थान सरकार में प्रमुख सचिव कुलदीप रांका का पैतृक निवास पहले जोधपुर के भीतरी शहर में हुआ करता था। वर्तमान में इनका परिवार सरदारपुरा में रहता है। ये स्कूली समय से ही प्रतिभावान रहे हैं। अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास करके आईएएस बने गए थे। रांका ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।

आईएएस कुलदीप रांका का सर्विस रिकॉर्ड
बता दें कि 1994 बैच के 50 वर्षीय आईएएस अधिकारी कुलदीप रांका साढ़े तीन साल से सीएम के प्रमुख सचिव पर हैं। इससे पहले रांका ने जयपुर, पाली, उदयपुर, जैसलमेर बूंदी में जिला कलेक्टर पद पर सेवाएं दे चुके हैं। बतौर आईएएस रांका की पहली पोस्टिंग अजमेर के ब्यावर में एसडीएम पद पर हुई थी। ये जयपुर नगर निगम आयुक्त भी रह चुके हैं।

हिंडौली से विधायक हैं अशोक चांदना
इधर, राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडौली से विधायक अशोक चांदना भी सीएम अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में से एक हैं। इनके पास युवा एवं खेल मामलात, कौशल विकास, डीआईपीआर, आपदा प्रबंधन और पॉलिसी प्लानिंग जैसे अहम विभाग हैं। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राजस्थान कांग्रेस की चिंता बढ़ी
उदयपुर चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस विधायक श्रीगणेश घोगरा का इस्तीफा, फिर संयम लोढ़ा और अब खेल मंत्री का मामला राजस्थान कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले












Click it and Unblock the Notifications