राजस्थान के अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने की जनसुनवाई, जनता से सुने अभाव अभियोग
राजस्थान के अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने मंगलवार को अपने निवास पर प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से आए नागरिकों की पीड़ा सुनी साथ ही उनके प्रभावी तौर पर निदान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
राजस्थान के अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद से मिलने आए लोगों ने राजस्थान के आगामी बजट को लेकर अल्पसंख्यक विभाग से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किये जाने के संबंध में मांग पत्र भी पेश किया। उनके मांग पत्रों पर मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार जन हितैषी योजनाओं के जरिए प्रदेश के लोगों के दिलों में अपना अलग स्थान बना चुके हैं। आगामी बजट में भी अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ और उपनिवेशन विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा। मंत्री शाले मोहम्मद ने जन सुनवाई के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों को प्रभावी तौर पर निपटाने के निर्देश दिए।













Click it and Unblock the Notifications