राजस्थान में एंबुलेंस के बढ़ते किराए पर बोले मंत्री खाचरियावास, शिकायत के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम
जयपुर, 8 मई। राजस्थान में अगर एंबुलेंस संचालक परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित किराए से अधिक वसूलते हैं तो आमजन उनकी शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर पर कर सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने पर परिवहन विभाग की ओर से तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का।

बता दें राजस्थान में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते हर दिन कई नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, एंबुलेंस संचालक लोगों से अस्पतालों ले जाने के लिए बढ़ा-चढ़ा कर किराया मांगा जा रहा है। जिसके चलते परिवहन मंत्री की ओर से यह बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रादेशिक परिवहन कार्यालय जयपुर में 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यहां पर शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत संबंधित संचालक के विरूद्ध विभागीय उड़नदस्तों की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
खाचरियावास ने बताया कि राज्य सरकार आमजन की ऐसी परेशानियों के समाधान के लिए गंभीर हैं। किसी भी पीड़ित को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। परिवहन विभाग की ओर से 26 अप्रैल 2021 को एंबुलेंस और शव वाहनों का किराया पूरे प्रदेश में समान निर्धारित किया गया था।
खाचरियावास ने बताया कि किराये से संबंधित पोस्टर सभी अस्पतालों के बाहर लगाए गए हैं। आमजन बिना डरे कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही मंत्री ने बताया कि प्रथम 10 किलोमीटर के बाद वाहनों की श्रेणी के अनुसार किराया तय किया गया हैं। बता दें बढ़ते कोरोना के चलते कई लोग मरीजों की मजबुरी का लाभ उठा रहे है। जिस पर रोक लगाने के लिए सरकार की तरफ से यह कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications