REET Memes VIDEO : 'लेवल-2 वालों की सगाई होगी रद्द, फर्नीचर वालों के 20 हजार बेड के ऑर्डर हुए कैंसिल'
जयपुर, 8 फरवरी। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट 2021 लेवल की परीक्षा रद्द कर दी गई है। रीट पर राजस्थान में सियासत भी खूब हो रही है। इसके साथ ही रीट को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

गोविंद सिंह डोटासरा भी ट्रोल
सोमवार को अशोक गहलोत सरकार द्वारा रीट 2021 लेवल-2 की परीक्षा निरस्त करने की घोषणा के बाद से तो सोशल मीडिया पर रीट से जुड़े मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। लोग गोविंद सिंह डोटासरा को भी ट्रोल कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया
1. पेपर चुराने वाला कितना ईमानदार था। बेचारे ने लेवल वन के पेपर को हाथ तक नहीं लगाया।
2. जवानी के तीन साल खा गई ये रीट और सब सिलेबस सब बदल दिया। अच्छा मजाक है साहब।
3. सब लोग भूल गए कि 5 बार पेपर टला, कोरोना के बीच किन हालात में तैयारी कर इतने अच्छे नंबर लाए थे। सारे सपने चूर।
16 लाख ने भरा था फार्म
बता दें कि पिछले 26 सितम्बर को राजस्थान में रीट लेवल प्रथम व द्वितीय की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दोनों लेवल में 25 लाख अभ्यर्थी थे। जल्द ही रिजल्ट भी जारी कर दिया था, मगर रीट पेपर लीक केस सामने आ गया। एसओजी ने जांच की। बोर्ड अध्यक्ष बर्खास्त हुए। सचिव समेत तीन निलंबित किए गए और करीब 40 लोग अरेस्ट हुए। खुद सीएम गहलोत ने भी माना कि 300 लोगों तक पहुंच गया था रीट का पेपर।
रीट पर मीम्स-1
नाचो रे...
रीट पर मीम्स-2
Pushpa
रीट पर मीम्स-3
ये तो होना ही था
रीट पर मीम्स-4
पेपर की बाड़ेबंदी
रीट पर मीम्स-5
मोस्ट सवाल
रीट पर मीम्स-6
पेपर लीक करने वालों का चार्ट
रीट पर मीम्स-7
सगाई संबंध स्वतः ही रद्द माने जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications