लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में भाजपा उम्मीदवारों की नई सूची जारी, देखें किसको मिला टिकट?
rajastan BJP candidate list with name: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने रविवार को राजस्थान की सीटों पर अपने उम्मीदवार की नई सूची जारी की है, जिसमें 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। कई हॉट सीट भी शामिल है। भाजपा ने राजस्थान में अपनी पहली सूची में 15 उम्मीदवार घोषित किए थे। तीन ही सीट शेष रही हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जीत दर्ज कर सत्ता में आई भाजपा जीत का सिलसिला लोकसभा 2024 में जारी रखने के लिए एड़ी-चोटी तक का जोर लगा रखा है। वहीं, कांग्रेस भी दस साल बाद खाता खोलने की कोशिश में है।

राजस्थान में भाजपा प्रत्याशी
1. जयपुर शहर से मंजू शर्मा
2. जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह
3. अजमेर से भागीरथ चौधरी
4. श्रीगंगानगर से प्रियंका बालन
5. झुंझुनूं से शुभकरण चौधरी
6. राजसमंद से महिमा सिंह
7. टोंक-सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया
यहां प्रत्याशी घोषित करने बाकी
1. दौसा
2. भीलवाड़ा
3. करौली-धौलपुर
राजस्थान में भाजपा का मिशन 25
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। सभी पर बीते दस साल से भाजपा का कब्जा है। लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में कांग्रेस तो राजस्थान में खाता भी नहीं खोल सकी है। 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 21 उम्मीदवार जीतकर आए थे। फिर मोदी लहर से सारी सीटों पर भाजपा जीत रही।
लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम राजस्थान
राजस्थान की सभी 25 सीटों पर दो चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। पहला चरण में 12 और दूसरे चरण में 13 सीटों पर चुनाव होना है। पहले चरण में 19 अप्रैल व दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 4 जून को मतों की गिनती की जाएगी। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो रही है।
पहले चरण में यहां मतदान
श्रीगंगानगर
बीकानेर
चूरू
झुंझुनूं
सीकर
जयपुर ग्रामीण
जयपुर
अलवर
भरतपुर
करौली-धौलपुर
दौसा
नागौर
दूसरे चरण में यहां मतदान
टोंक-सवाईमाधोपुर
अजमेर
पाली
जोधपुर
बाड़मेर
जालौर
उदयपुर
बांसवाड़ा
चित्तौड़गढ़
राजसमंद
भीलवाड़ा
कोटा
झालवाड़-बारां












Click it and Unblock the Notifications