जानिए कौन है अनुषा शक्तावत जिससे मिलकर सीएम गहलोत हुए अभिभूत, शिक्षा के क्षेत्र में रचे कीर्तिमान

राजस्थान सरकार के चार साल पूरे होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दौसा जिले सिकंदरा में आयोजित विकास प्रदर्शनी में राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस में चयनित विधार्थियों ने अनुभव साझा किए।

Rajasthan में सीबीएससी परीक्षा में अव्वल नम्बर लाकर नाम रोशन करने वाली पिपलाज के शक्तावत परिवार की बेटी अनुषा शक्तावत अब शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान गढ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुषा की कामयाबी पर व्यक्तिगत मुलाकात कर बधाई दी है। हिन्दू कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातक अनुषा शक्तावत अमेरिका की प्रतिष्ठित शिकागो यूनिवर्सिटी में मास्टर्स इन पब्लिक पॉलिसी की पढाई कर रही हैं।

Anusha Shaktawat

संस्कृति मंत्रालय में रह चुकी रिसर्च एनालिस्ट

संस्कृति मंत्रालय में कंसल्टेंट और एक पब्लिक सर्वेंट के मार्गदर्शन में रिसर्च एनालिस्ट की जिम्मेदारी संभाल चुकी अनुषा ने इससे पहले विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप की थी और निजी संस्थानों में रिसर्च एनालिस्ट के अनुभव हांसिल किए थे। शिक्षा के बूते समाज में कुछ नया करने की जिद पाले अनुषा के पिता डाक्टर अजीत सिंह जयपुर के आरयूएचएस हॉस्पिटल में अधीक्षक और एसएमएस अस्पताल में अतिरिक्त अधीक्षक हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल में अजीत सिंह की सेवाओं को हर स्तर पर सराहा गया था। अनुषा अपनी इस सफलता का श्रेय पिता अजीत सिंह और माँ परमेन्द्र कंवर खंगारोत को देती हैं।अनुषा की माँ देश की प्रसिद्ध महारानी गायत्री देवी स्कूल में कॉर्डिनेटर के तौर पर कार्यरत हैं।

Anusha Shaktawat

राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए चयनित

अनुषा के चचेरे भाई अनिरुद्ध शक्तावत ने अमेरिका में ए एन्ड एम यूनिवर्सिटी टेक्सास से इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर सेवारत अनिरुद्ध ने आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक के बाद अमेरिका का रुख किया था। जबकि उनसे छोटे भाई अनिकेत शक्तावत एनआईटी-जालंधर से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक कर रहे है। अनुषा के परदादा स्व. सरजन सिंह शक्तावत और दादा स्व. वीरेंद्र सिंह शक्तावत ने परिवार की बेटियों को पढ़ाने और बढाने का सिलसिला कुछ इस तरह शुरू किया था कि अनुषा की ही चचेरी बहिन गार्गी शक्तावत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पाली से एमबीबीएस कर रही है। जबकि अनुषा की बुआ उमा भंवर शक्तावत बायलॉजी की लेक्चरर हैं। वहीं छोटी भुआ शशि भंवर शक्तावत गणित की लेक्चरर है। ननिहाल पक्ष में मौसी पल्लवी खंगारोत राजस्थान में आरएएस टॉपर के साथ पूर्व आईएएस भी रह चुकी है। अनुषा को लेकर आज राज्य सरकार के जन सम्पर्क विभाग ने भी एक वीडियो जारी किया है। अनुषा को राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के तहत राज्य सरकार ने स्पॉन्सरशिप के लिये चयनित किया है ।

Anusha Shaktawat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+