Rajasthan में गहलोत पायलट का विवाद सुलझाने जयपुर आएंगे केसी वेणुगोपाल, जानिए पूरा मामला

Rajasthan में चल रही सियासी खींचतान पर विराम लगाने के लिए कैसी वेणुगोपाल राजस्थान आएंगे। कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल 29 नवंबर को जयपुर आएंगे। चर्चा है कि वेणुगोपाल भारत जोड़ो यात्रा के दौरे की वजह से जयपुर आ रहे हैं। लेकिन उनका अहम मकसद राजस्थान के नेताओं की नब्ज टटोलना है। माना जा रहा है कि केसी वेणुगोपाल राजस्थान में अजय माकन की जगह लेंगे। जयपुर दौरे के दौरान केसी वेणुगोपाल भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गठित कमेटियों की बैठक भी लेंगे। इसी दौरान वे गहलोत और पायलट के मामले को सुलझाने का प्रयास भी करेंगे।

kc venugopal

यात्रा पर दिख सकता है गहलोत पायलट के विवाद का असर

केसी वेणुगोपाल भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के बहाने जयपुर आ रहे हैं। इसी दौरान वह सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास भी करेंगे। इस सिलसिले में वे विधायकों से बात कर सकते हैं। केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान के नेताओं को बयान बाजी से रोकने के लिए गाइडलाइन जारी की थी। लेकिन अब भी नेताओं की बयानबाजी जारी है। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के खिलाफ बयान देकर राजस्थान की सियासत में तूफान खड़ा कर दिया है। ऐसे में पार्टी हाईकमान अब केसी वेणुगोपाल को राजस्थान का विवाद सुलझाने के लिए जयपुर भेज रहा है।

sachin pilot

पायलट के खिलाफ गहलोत के बेबाक तेवर

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से ठीक पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाकर राजस्थान की सियासत में तूफान खड़ा कर दिया है। गहलोत ने संकेत दिया है कि वह किसी भी सूरत में हार मानने वाले नेता नहीं है। गहलोत के इस बयान को कांग्रेस हाईकमान को चुनौती से भी जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन गहलोत ने अपने साक्षात्कार के दौरान साफ किया कि वे अब भी कांग्रेस हाईकमान और गांधी परिवार के भरोसेमंद नेता है। गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार नेता करार देते हुए उन्हें किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार नहीं करने की बात कही है।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+