जयपुर में पकड़ी यूपी की जोगी गैंग ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Jaipur News, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर की बजाज नगर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते यूपी की जोगी गैंग के 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार किए हैं। वहीं इन लोगों से एक देशी कट्टा, 6 जिन्दा कारतूस, 2 चाकू, नकब, रैंती, कैंची व 3 पेचकश जब्त किए गए हैं।

Jogi gang of UP arrested in jaipur

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जयपुर शहर में लगातार बढ़ती हुई चोरी, नकबजनी व चेन स्नैचिंग की वारदातों को देखते हुए इनकी रोकथाम के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखते हुए राजवीर, भवानी शंकर, पिंटू, महेश, सुभाष और रमेश चन्द्र को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी उत्तरप्रदेश के निवासी हैं और फिलहाल रेलवे स्टेशन सांगानेर के रहने वाले है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान: महिला डांस करते करते हुई दुनिया से विदा, मौत का LIVE वीडियो वारयल

थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास 5-6 व्यक्ति डकैती की योजना बना रहे हैं। पूछताछ पर इन बदमाशों द्वारा थाना बजाज नगर के बरकत नगर में ज्वैलरी की दुकान व एक किराने की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।

इसके बाद ये लोग गांधीनगर रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर 2 के पास पार्किंग की खाली जगह में बैठकर पैट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है ये सभी उत्तरप्रदेश की जोगी गैंग से जुड़े हुए हैं, जो चोरी, नकबजनी और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+