JLF 2024: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया उद्घाटन, गुलाबी नगरी में पहले दिन गुलजार ने बांधा समां
JLF 2024: राजस्थान की राजधानी जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल 2024 (जेएलएफ) की शुरुआत 1 फरवरी 2024 से हो चुकी है। जयपुर की होटल क्लार्क्स आमेर में राजस्थान डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जेएलएफ का उद्घाटन किया है।
शास्त्रीय संगीत और मीरा-कबीर के भजनों से जेएलएफ की शुरुआत हुई। इस मौके पर गीतकार गुलजार की नई किताब 'बाल ओ पार' का विमोचन भी हुआ। पहले दिन गुलजार, अजय जडेजा, रघुराम राजन समेत कई जानी-मानी हस्तियों के सेंशन अटेंड करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Sachin Pilot: राजनीति व निजी जिंदगी पर बोले सचिन पायलट, कहा-'यूं ही कोई बेवफा नहीं होता...'
बुक 'बाल ओ पार' के विमोचन पर गीतकार गुलजार ने कहा कि आप सभी का शुक्रिया जो आप मुझे अब तक बर्दाश्त कर रहे हैं। मेरी यह बुक वर्जिश भी कराएगी। ऐसी एक और किताब आ रही है। दोनों के साथ अच्छी वर्जिश होगी।
एक से पांच फरवरी 2024 तक चलने वाले जेएलएफ शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली ने राग भैरवी की प्रस्तुति दी। फिर मीरा और कबीर के भजन ने जेएलएफ की पहली सुबह को भक्तिमय बना दिया।
जेएलएफ के पहले दिन गुलजार को सुनने वाले का उत्साह देखते ही बना। उनके लिए युवाओं में काफी क्रेज देखा गया।
जेएलएफ के उद्घाटन पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल बहुत खास है। इस बार पर्यटन विभाग भी इससे जुड़ा है।
जेएलएफ के प्रोड्यूसर संजॉय ने कहा कि फेथ सिंह चाहते थे जयपुर के हेरिटेज को विश्व स्तर पर पहचान मिले। इसी सोच के साथ 17 साल पहले डिग्गी पैलेस से जेएलएफ की शुरुआत हुई थी, जो आज भी जारी है।
जेएलएफ 2024 की खास बातें
- जेएलएफ में 10 भारतीय भाषाओं और सात इंटरनेशनल भाषाओं के साहित्यकार हिस्सा ले रहे हैं।
- जेएलएफ दुनियाभर के 550 से ज्यादा वक्ताओं की मेजबानी कर रहा है।
- जेएलएफ में आ रहे वक्ताओं में बुकर, इंटरनेशनल बुकर, पुलित्जर, पदम अवार्ड, बैली गिफर्ड, डीएससी प्राइज विजेता शामिल हैं।
- जेएलएफ में जेंडर, साइंस, राजनीति, मिथक, आध्यात्मिकता और धर्म, मानिसक स्वास्थ्य समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications