Sachin Pilot: राजनीति व निजी जिंदगी पर बोले सचिन पायलट, कहा-'यूं ही कोई बेवफा नहीं होता...'
Sachin Pilot Aap Ki Adalat: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम, टोंक के वर्तमान विधायक व कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। (वीडियो नीचे)
इंडिया टीवी के कार्यक्रम 'आप की अदालत'में सचिन पायलट ने पत्नी सारा से तलाक, निजी जिंदगी व राजनीति से जुड़े कई सवालों को बेबाकी से जवाब दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Elections 2024: राजस्थान में इन नेताओं को राज्यसभा चुनाव में दे सकती टिकट BJP-कांग्रेस
सवाल- राजस्थान का सीएम नहीं बनाकर न्याय हुआ या अन्याय?
आप की अदालत में सचिन पायलट से पूछा गया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 आपकी कड़ी मेहनत के दम पर कांग्रेस जीती और फिर आपको सीएम नहीं बनाकर आपके साथ न्याय हुआ या अन्याय?
जवाब-सचिन पायलट कहते हैं कि तकदीर में जो लिखा है, उसे कोई नहीं रोक सकता और जो नहीं लिखा उसे कोई दे नहीं सकता। असली न्याय व अन्याय करने वाला भगवान है। हमें तो बस मेहनत करना है। पद मिले या नहीं मिले। वो बाद की बात है।
सवाल-विदेश में पढ़कर राजनीति में कैसे आ गए?
जवाब-पढ़े-लिखे और अच्छी सोच वाले लोग राजनीति में आते हैं तो यह देश के लिए अच्छा संकेत है। कोई नहीं चाहेगा कम पढ़े-लिखे लोग देश चलाएं। कानून बनाएं। इसलिए अच्छे शैक्षिक बैकग्राउंड वाले लोगों को भी राजनीति में आना चाहिए।
सवाल-साल 2023 चुनाव की वजह गहलोत-पायलट टकराव तो नहीं?
जवाब-साल 2013 में हमारे 200 में से 21 एमएलए जीतकर आए थे। उससे पहले 50 जीते। साल 2023 को चुनाव हम हार गए तो कोई कुछ भी कहे कि गहलोत-पायलट के टकराव की वजह से हार गए और अगर हम जीत जाते तो ये कोई नहीं कहता।
सचिन पायलट कहते हैं कि राजस्थान में हर पांच साल बाद सरकार बदल जाने वाले परिपाटी को तोड़ने के लिए हम सबने मेहनत की, मगर दुर्भाग्यवश हम जनता को समझा नहीं पाए। चुनाव में हार-जीत चलती रहती है।
सवाल-बेटे वैभव की हार पर गहलोत बोले थे कि पायलट से पूछना चाहिए हार के कारण?
जवाब-वैभव गहलोत हमारे कमेटी में थे। साथ खूब काम किया। लोकसभा चुनाव 2019 में हम सारी सीटें हार गए थे। अशोक गहलोत का अपने बेटे की हार का मुझ आरोप लगाना सुना था, मगर इस पर कोई जवाब नहीं देना चाहता।
सवाल-आपको अशोक गहलोत ने निकम्मा-नाकारा कहा
जवाब-उन्होंने ये सब कहा, मगर इस पर मैंने कभी कुछ नहीं कहा। मैं किसी के बारे में भी ऐसे शब्दों का कभी इस्तेमाल नहीं करता, जो उचित नहीं। वैसे अब ये सब पुरानी बातें हो गईं।
सवाल-गहलोत ने आपको देशद्रोही कहा था?
जवाब-उन्होंने क्या कहा? क्यों कहा? इसका जवाब तो वो ही दे सकते हैं। वैसे भी ये जो कुछ भी घटनाक्रम हुआ। उसके कुछ तो कारण हैं। ऐसे ही कोई बेवफा नहीं होता।
सवाल-आजकल आप सिंगल हैं?
जवाब- सचिन पायलट ने इसका जवाब हंसकर टाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications