Jio 5G in Rajasthan : जयपुर, जोधपुर व उदयपुर से शुरू होगी 5जी सुविधा, ऐसे बढ़ा सकेंगे Net Speed
5G in Jaipur, jodhpur and udaipur : 7 जनवरी 2023 से राजस्थान के तीन शहरों से जिओ की 5जी सुविधा शुरू होगी। जियो ने 5जी सेवा राजस्थान में सबसे पहले राजसमंद जिले के नाथद्वारा से शुरू की है।

राजस्थान में जिओ उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश के तीन बड़े शहरों से सात जनवरी 2023 से Jio 5G की सुविधा शुरू होगी, जिससे 1600 MBPS से ज्यादा की स्पीड से नेट चलाया जा सकेगा।
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर, जोधपुर व उदयपुर के लिए 5-जी की लॉंचिंग करेंगे। राजस्थान में 5जी सुविधा के लिए 150 बेस्ड टर्मिनल स्टेशन तैयार किए हैं। एक माह सफल ट्रायल के बाद जियो ने राजस्थान में 5जी की लॉंचिंग की तैयारी की है। जियो ने जयपुर और जोधपुर में अब तक 1387 टावर को 5जी लैस कर दिया है। इस पहले चरण के तहत इन दोनों बड़े शहरों में जियो के यूजर्स 5-जी का इस्तेमाल कर सकेंगे। शनिवार को जयपुर में राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बटन दबाकर 5जी सेवा की शुरुआत करेंगे। इसके जियो सिम धारकों को 5जी नेट की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि सिम वह चलेगी, मगर हैंडसेट 5जी रखना जरूरी है।
Recommended Video


जानकारी के अनुसार 5जी लॉंच होने के बाद मैसेज एक सेकंड के दसवें हिस्से से भी कम समय में दूसरी जगह भेजा जा सकेगा। कई जीबी की फाइलें भी कम समय में भेजी जा सकेंगी। हालांकि कस्टमर्स की संख्या के हिसाब से स्पीड पर असर पड़ सकता है। बता दें कि जियो सिम धारकों को सिम अपडेट कराने की जरूरत नहीं होगी। 5जी लॉंचिंग के बाद सुविधा अपने आप एक्टिव हो जाएगी। इसके लिए न केवल 5जी हैंडसेट बल्कि व मोबाइल के सॉफ्टवेयर अपडेट होने जरूरी हैं। फिलहाल इस सेवा को इस्तेमाल करने का कोई चार्ज नहीं देना होगा।
मीडिया से बातचीत में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के राजस्थान लाइसेंस सर्विस एरिया (एलएसए) के अधिकारियों ने लॉंचिंग से पहले जयपुर में जियो की विभिन्न 5जी जगहों का निरीक्षण किया। इसमें 1658 एमबीपीएस तक की स्पीड दर्ज हुई। राजस्थान में सबसे पहले राजसमंद जिले के नाथद्वारा से जियो ने 5जी सेवा शुरू की है। दरअसल, जियो के मालिक मुकेश अंबानी की नाथद्वारा स्थित श्रीनाथ मंदिर में गहरी आस्था है। प्रदेश में अब तक 1300 से अधिक टावर्स 5जी क्षमता से लैस किए जा चुके हैं।

इधर, राजस्थान में जियो के बाद अब एयरटेल भी 5जी सुविधा लॉंच करने की तैयारी में है। एयरटेल भी जयपुर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर समेत कई जगहों पर ट्रायल कर रही है। एयरटेल के अलावा अन्य टेलीकॉम कंपनी भी 5जी की तैयारी कर रही हैं। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन के वरिष्ठ उप महानिदेशक सिद्धार्थ पोकरना के अनुसार जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने 5जी स्पेक्ट्रम लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications