जयपुर चिड़ियाघर का बब्बर शेर त्रिपुर संक्रमित, राजस्थान वन विभाग ने कहा-'नहीं मिली अभी कोई रिपोर्ट'

जयपुर, 14 मई। हैदराबाद और उत्तरप्रदेश के बाद अब राजस्थान में भी एशियाई शेरों में कोरोना संक्रमण की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जयपुर चिड़ियाघर के बब्बर शेर त्रिपुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात सामने आ रही है। वहीं, इसके अलावा इसी चिड़ियाघर में एक सफेद बाघ और एक अन्य शेर को भी कोरोना संदिग्ध बताया जा रहा है।

Jaipur zoos Babbar Sher Tripur infected

बता दें कि ये तीनों शेर काफी समय से जयपुर दिल्ली हाइवे पर स्थित नाहरगढ़ बॉयोलोजिकल पार्क में लॉयन सफारी में हैं। बता दें कि इस रिपोर्ट को लेकर राजस्थान वन विभाग अभी पुष्टि नहीं कर रहा है।

गौरतलब है कि इन शेरों के सैंपलों की जांच उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थित आईवीआरआई 'भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान' में की गई है। बताया जा रहा है कि संस्थान के संयुक्त निदेशक (कैडेरेड) डॉ. केपी सिंह ने रिपोर्ट की पुष्टि की है।

वहीं, जयपुर के नाहरगढ़ बॉयोलोजिकल पार्क में सीनियर वाइल्ड लाइफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरविंद माथुर का कहना है कि उनको अभी तक त्रिपुर के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। वे इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+