Jaipur Boomb Blast: आज सिर्फ धमकी मिली, 16 साल पहले तो इसी दिन 8 बम ब्लास्ट में गई 71 की जान

Jaipur Bomb Blast Anniversary: पहकें भीगी, यादें आज भी हैं हरी, उनके लिए, जो छोड़कर चल गए....। नमन है उन लोगों की शहादत को जो अपने पीछे लाखों को रुला गए...। ये चंद लाइनें राजस्‍थान पुलिस ने उन लोगों की याद में सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो 16 साल पहले जयपुर बम विस्फोट में मारे गए थे।

जयपुर में आज 13 मई 2024 को चार स्‍कूलों व एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है। पूरे शहर में राज्‍स्‍थान पुलिस अलर्ट मोड पर है, क्‍योंकि आज सीरियल बम ब्लास्ट की बरसी है। आज के लिए साल 2008 में जयपुर के परकोटे में छह स्‍थानों पर 8 बम धामके हुए थे, जिनमें 71 लोगों की जान गई थी।

Jaipur School Bomb Threat

जयपुर में हुए सीरियल बम धमाकों की बरसी पर स्‍कूल को बम से उड़ाने की धमकी एक निजी स्‍कूल के प्रिंसिपल को ईमेल के जरिए मिली है। जिन 4 से 10 स्‍कूलों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। वो जयपुर शहर में अलग-अलग स्‍थानों पर हैं।

जानकारी के अनुसार जयपुर के कई निजी स्कूल संचालकों के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर मेल आया, जिसमें धमकी दी गई कि स्‍कूलों में बम धमाके होंगे।

सुबह स्‍कूल खुले तब प्रबंधन मेल चेक किया तो हड़कंप मच गया। तुरंत स्‍टाफ व बच्‍चों को स्‍कूल से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पुलिस भी स्‍कूलों में पहुंची और डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ता के साथ सर्च ऑपरेशन चलाए। कुछ संचालकों ने तो तत्‍काल स्‍कूलों की छुट्टी कर दी।

जयपुर पुलिस के एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत का कहना है कि सुबह करीब 9 बजे पुलिस के पास सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल सर्च में कहीं भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

बता दें कि अब 13 मई को जिन स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वे जयपुर शहर की नामी स्‍कूल हैं। सीबीएससी बोर्ड से संबंधित हैं। जयपुर के बजाज नगर स्थित विद्या आश्रम स्कूल, वैशाली नगर स्थित जयश्री पेड़ीवाल स्कूल, सी-स्कीम स्थित सेंट जेवियर स्कूल, करधनी इलाके में स्थित सेंट टैरेसा स्कूल और माहेश्वरी ग्रुप से जुड़ी कई स्कूलों को भी धमकी भरा ईमेल मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+