JAIPUR : रेव पार्टी करते 84 लोग पकड़े, 13 महिलाओं के साथ इंस्पेक्टर, तहसीलदार, व प्रोफेसर भी हत्‍थे चढ़े

जयपुर, 22 अगस्‍त। राजस्‍थान पुलिस ने एक फार्म हाउस पर रेड मारकर रेव पार्टी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसमें लाखों रुपए जब्‍त करने के साथ ही 84 लोगों को पकड़ा है, जिनमें 13 महिलाएं भी शामिल हैं। शनिवार रात दो बजे हुई कार्रवाई के दौरान आम लोग ही नहीं बल्कि पुलिस इंस्‍पेक्‍टर, तहसीलदार और प्रोफेसर भी हत्‍थे चढ़ा है।

कार्रवाई सायपुरा बाग फार्म हाउस में की

कार्रवाई सायपुरा बाग फार्म हाउस में की

जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा ने बताया कि कार्रवाई राजधानी के जयसिंहपुरा खोर इलाके में सायपुरा बाग फार्म हाउस में की है। पुलिस को इत्‍तला मिली थी कि बाग फार्म हाउस में कसीनो, डांस-पार्टी व जुआ-सट्टा चल रहा है। इस पर रात दो बजे डीसीपी परिस देशमुख, एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी, एसीपी चिरंजी लाल मीणा के नेतृत्व में टीमें गठित कर दबिश दी।

Recommended Video

    Jaipur में Rave Party का भंडाफोड़, 13 Dance Girls सहित 84 लोग गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी | *News
    बाहरी राज्‍यों से भी लोग आए

    बाहरी राज्‍यों से भी लोग आए

    कार्रवाई के दौरान पता चला कि यहां पर बाहरी राज्‍यों से भी लोग आए हुए हैं। आठ घंटे चली कार्रवाई में 23.71 लाख रु. नकद, 9 हुक्के, 21 जोड़ी ताश-पत्ती, 14 लग्जरी गाड़ियां और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गईं। 84 आरोपियों में कर्नाटक पुलिस का इंस्पेक्टर आनजप्पा, तहसीलदार एस आर श्रीनाथ व कॉलेज प्रोफेसर केएन रमेश और सायपुरा बाग के मैनेजर मोहित सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है।

     हर मेंबर से 2-2 लाख लिए गए

    हर मेंबर से 2-2 लाख लिए गए

    जयपुर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि एमजी रोड, गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी नरेश मल्होत्रा उर्फ राहुल उर्फ बबलू अपने बेटे मनविश के साथ मिलकर इस तरह के प्रोग्राम अरेंज करता है। पार्टी ऑर्गेनाइजर के खिलाफ मानव तस्करी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पता चला कि हर मेंबर से 2-2 लाख लिए गए थे। इसके बदले उनको रहने, खाना, पीना, शराब व कसीनो खेलने की सविधा मुहैया करवाई गई थी। पार्टी के लिए शनिवार शाम को ही सभी लोग जयपुर पहुंचे थे।

    लोगों को तलाशने का काम मेरठ निवासी मनीष शर्मा

    लोगों को तलाशने का काम मेरठ निवासी मनीष शर्मा

    पुलिस के अनुसार इस तरह की हाईप्रोफाइल पार्टी के लिए लोगों को तलाशने का काम मेरठ निवासी मनीष शर्मा करता है। पार्टियों के लिए शहर व जगह भी मनीष ही तय करता है। पार्टी के लिए होटल, खाना व इवेंट की व्यवस्था मोती डूंगरी निवासी किशन वर्मा ने की थी।

    शराब सर्व करवाई और डीजे पर डांस करवाया

    मनीष ने इससे पहले वाली पार्टी नेपाल में आयोजित की थी। पार्टी में पकड़ी लड़कियां अलग-अलग राज्यों की रहने वाली हैं, जो अभी दिल्ली में रहती हैं। आरोपी उनको पार्टी में खाना परोसने झांसा देकर जयपुर लाए थे। यहां पर उनसे शराब सर्व करवाई और डीजे पर डांस करवाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+