इस खूबसूरत लड़की के प्रेम जाल में फंसा 60 साल का बुजुर्ग, ऐसे गवां बैठा 68 हजार रुपए
जयपुर। राजस्थान के एक बुजुर्ग को विदेशी युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती निभाना भारी पड़ गया। युवती ने बुजुर्ग को 68 हजार रुपए चूना लगा दिया और उसे भनक तक नहीं लगी। पीड़ित बुजुर्ग की रिपोर्ट पर साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक इमीचन्द ने बताया कि आदर्श कॉलोनी हटवाड़ा रोड निवासी 60 वर्षीय किशोरी लाल ने मामला दर्ज करवाया कि कुछ दिन पहले उसके पास पटल सूरूयाना नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। पटल सूरूयाना ने खुद को लंदन की रहने वाली युवती बताया। साथ ही यह भी बताया कि वह मूलरूप से महाराष्ट्र के पूना की रहने वाली है। वर्तमान में लंदन की शिपिंग कंपनी में बतौर कैप्टन काम कर रही है।
शुरुआत में दोनों के बीच हाय, हैलो होती रही। फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। बुजुर्ग का विश्वास जीतने के लिए युवती ने एफबी के मैसेंजर पर चैट के साथ कॉल भी करने लगी। फिर दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी शेयर कर लिए। अब वाट्सएप पर भी चैटिंग और बातें होने लगी। बातों-बातों में पटल ने किशोरी लाल के सामने भारत भ्रमण और जयपुर घूमने की इच्छा जताई।
उसने कुछ दिन बाद कहा कि वह अपना लगेज जयपुर एयरपोर्ट पर भेजेगी। उसका चार्ज देकर रिसीव कर लेना। जब जयपुर आएगी तब पैसे चुका देगी। इस पर पीड़ित ने हामी भर ली और 9 सितम्बर 2019 को उसके पास एक रश्मि प्रिया नाम की कस्टम अधिकारी का फ़ोन आया। उसने कहा कि लन्दन से लगेज आया है। 30 हजार जमा कर रिसीव कर लो।
इस पर पीड़ित ने बताए गए खाते में रुपए जमा करवा दिए। अगले दिन फिर फोन आया और कहा कि लगेज में 47 लाख रुपए का डीडी भी साथ आया। उसका 38500 रुपए चार्ज भी देना होगा। पीड़ित ने 38500 रुपए भी जमा करवा दिए। इसके बाद से वह नंबर स्विच ऑफ आ रहा है और ना ही पटल सूरूयाना पर फेसबुक व वाट्सएप पर बात हो पा रही। खाते में रुपए भेजने के बाद भी जब उसे सामान नहीं मिला तो उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications