जयपुर : मेयर Somya Gurjar ने सस्पेंड होने के बाद पहली बार मीडिया से बात की, जानिए क्या कहा?

जयपुर, 7 जून। राजस्थान की राजधानी में जयुपर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त से कथित हाथापाई मामले में राजस्थान सरकार ने रविवार रात जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।

Mayor Soumya Gurjar

बता दें कि भाजपा पार्षद अजय सिंह चौहान, पारस जैन और शंकर शर्मा को सस्पेंड किया है। इस संदर्भ में सोमवार को जयपुर मीडिया से बातचीत में मेयर सौम्या गुर्जर ने अपना पक्ष रखा।

जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सच का रास्ता कठिन होता है। यह पढ़ा ही था, लेकिन अब देख भी रही हूं।

उन्होंने कहा कि फिर भी ना तो झुकूंगी और ना सच के रास्ते से इधर उधर डग मगाउंगी। सच पर खड़ी रहूंगी और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाई है और उठाउंगी रहूंगी।

उन्होंने आरोप भी लगाया कि भ्रष्टाचारियों जो ये सरकार से इस तरीके से मिलीभगत है, इसके सामने मैं नहीं झुकूंगी। राजस्थान सरकार को यदि जनप्रतिनिधियों से काम करवा ही नहीं है तो यह ढोंग करने की क्या आवश्यकता है कि पहले चुनकर बैठाया जाये और फिर उनको काम नहीं करने दिया जाए।

मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा कि पहले तो कमेटियों को सस्पेंड किया गया और फिर पावर छीनी गई। सरकार हर तरीके से हमें तोड़ने की कोशिश कर रही है। कोरोनाकाल में सरकार को संवेदनशील होना चाहिये लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

झुग्गी, झोपड़ी तुड़वाई, लोगों को परेशान करने का काम किया गया और सफाई व्यवस्था की वजह से भी लोग परेशान हैं। सरकार का इस तरह से कार्य करना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफता जो निर्णय लिया गया है। वह गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+