JAIPUR : 30 हजार रुपए खर्च करने पर पति ने की आठ माह की गर्भवती पत्नी की हत्या
जयपुर में आठ माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में हत्या की वजह पत्नी द्वारा 30 हजार रुपए खर्च कर दिया जाना है। साथ ही पति पर दहेज के लिए परेशान करने के भी आरोप लगे हैं।

डीसीपी ईस्ट राजीव पचार के अनुसार जयपुर के खो-नागोरियान पुलिस थाना इलाके की साइना कॉलोनी के अजहर की शादी गुलशन के साथ इसी साल फरवरी में हुई थी। कुछ माह पहले अजहर ने गुलशन को 30 हजार रुपए रखने के लिए दिए थे। गुलशन ने धीरे-धीरे वे रुपए खर्च कर दिए। पति अजहर ने उससे रुपये मांग तो वह आनाकानी करने लगी।
बाद में जब अजहर को पता चला कि गुलशन ने वो 30 हजार रुपए खर्च कर दिए तो वह गुस्सा हो गया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। अजहर ने उसके साथ मारपीट की। आठ माह की गर्भवती गुलशन शुक्रवार को सो रही थी। तब आरोपी अजहर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गुलशन के भाई की रिपोर्ट पर अजहर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ भी लिया।












Click it and Unblock the Notifications