जयपुर : मेयर प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से मुस्लिम समाज के लोगों में रोष, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान नगर निगम चुनाव 2020 में मेयर प्रत्याशी पद पर कांग्रेस द्वारा किसी भी मुस्लिम चेहरे को नहीं उतारे जाने से नाराज मुस्लिम प्रोग्रेसिव फोरम ने ?शुक्रवार को जयपुर स्थित पीसीसी के बाहर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि जयपुर शहर में मुस्लिम समाज से हमे मुस्लिम मेयर चाहिए। यदि हमारी मांग पर ध्यान दिया जाता है तो हम इसका पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं।

Jaipur Heritage Nagar Nigam mayor Election Muslim society Protest against Congress

बता दें कि जयपुर हेरिटेज नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 42 व कांग्रेस ने 47 सीटें जीती हैं। 11 सीटों पर निर्दलीय हैं। प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि जयपुर हेरिटेज नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 47 में से 29 पार्षद मुस्लिम समाज हैं। बता दें कि राजस्थान में ऐसा पहली बार नजारा देखने को मिला है। जब अकलियत के लोग पीसीसी के बाहर अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठे हैं और प्रदेश कांग्रेस के मुखिया से पूछ रहे हैं कि जब हम इतनी बड़ी संख्या में चुनकर आए हैं तो फिर हमारी बात सुने बिना मेयर का उम्मीदवार की घोषणा आखिर कैसे कर दी गई।

मुस्लिम प्रोग्रेसिव फोरम के सदस्य ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि हमारी कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है। समाज में नाराजगी है कि जिस तरह से समाज ने कांग्रेस पार्टी को वोट किया है और समाज से मेयर का कोई भी प्रत्याशी नहीं बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+