जयपुरः 12 घंटे तक कार में लड़की के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप, पहले पिलाई थी शराब
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके से लड़की का अपहरण कर रात भर सड़क पर चलती गाड़ी में गैंगरेप की घटना सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कार में युवती के अलावा दो युवक भी बैठे हुए हैं। युवती ड्राइविंग सीट पर बैठी हुई नजर आ रही है वहीं एक युवक भी नशे में नजर आ रहा है।

युवती ने कूदकर बचाई जान
घटना के 6 दिनों बाद वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। युवती ने अपने साथ हुई इस ज्यादती की रिपोर्ट जवाहर सर्किल थाने में दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक कार में अपहरण के बाद आरोपी उसे करीब 12 घंटे तक घुमाते रहे और इस दौरान तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसी दौरान जवाहर सर्किल से युवती को कार में कालवाड़ की तरफ लेकर गए थे, जहां उसने कार से कूदकर खुद की जान बचाई।

घटना की वीडियो वायरल
वहीं एक पेट्रोल पंप पर पहुंच कर वहां के कर्मचारियों से मदद की गुहार लगाई थी। घटना के 6 दिन बाद अब कार के भीतर आरोपियों के साथ युवती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची कालवाड़ थाना पुलिस ने युवती को जवाहर सर्किल थाना पुलिस को बुलाकर सौंप दिया था। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चलती कार में किया गैंगरेप
पुलिस के मुताबिक युवती एक इवेंट कंपनी में काम करती है। वारदात के दिन शाम को उसके परिचित ने झांसे से कार में बुलाया और जवाहर सर्किल पर कार में शराब पिलाई। इसके बाद अन्य सभी साथी भी कार में आ गए थे। शाम को कार में शराब पीने के दौरान परिजित का एक और साथी भी वहां आ पहुंचा। पीड़िता के मुताबिक उसे दूसरी गाड़ी इनोवा में बैठाकर ले गए। इस दौरान उसे जबरन रातभर घूमाते रहे। तीनों ने कार में उसके साथ गैंगरेप किया।












Click it and Unblock the Notifications