VIDEO: ग्राहकों को खुश करने थाइलैंड से जयपुर आई तीन लड़कियां, पुलिस ने तीनों को इस हाल में पकड़ा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। तीन विदेशी लड़कियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है। कार्रवाई जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित सिद्धार्थ नगर स्थित एक होटल में की गई है।

तीन चार दिन से चल रहा देह व्यापार

तीन चार दिन से चल रहा देह व्यापार

मालवीय नगर एसीपी महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को इत्तला मिली कि पिछले तीन-चार दिन से सिद्धार्थ नगर के होटल में देह व्यापार चल रहा है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस ने होटल में बोगस ग्राहक भेजकर सूचना को पुख्ता किया और फिर मय टीम दबिश दी। वहां से थाइलैंड की तीन युवतियां, होटल मैनेजर, संचालक और दलाल को गिरफ्तार किया। सभी से पूछताछ की जा रही है।

अलवर से पकड़ी गईं दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हैदराबाद की युवतियां

अलवर से पकड़ी गईं दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हैदराबाद की युवतियां

राजस्थान में देह व्यापार तेजी से फल फूल रहा है। सेक्स रैकेट के खिलाफ इसी सप्ताह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। जयपुर से पहले अलवर और उदयपुर में कार्रवाई की गई। अलवर के बहरोड़ में एनएच आठ स्थित होटलों पर रविवार देर शाम छापा मारा और यहां से मीरापुर बानसूर निवासी सतीश शर्मा पुत्र भोरेलाल, माजरा अहीर हरसौरा निवासी देवेन्द्र कुमार पुत्र सुरेशचंद, अंकित यादव पुत्र ताराचंद व वेदप्रकाश पुत्र कमल सिंह को हिरासत में लिया। पकड़ी गई युवतियों ने अपना पता पश्चिम बंगाल, हैदराबाद व दिल्ली की रहने वाली हैं।

इधर, उदयपुर नागालैंड और मणिपुर की लड़कियां मिलीं

इधर, उदयपुर नागालैंड और मणिपुर की लड़कियां मिलीं

हाल ही उदयपुर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर 16 महिलाओं सहित कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग थाना इलाकों में फतेहपुरा, गोवर्धन विलास सुखाडिया सर्कल और सवीना क्षेत्र में पांच स्पा सेंटर पर छापा मारा। उदयपुर एसपी कैलाश विश्नोई के निर्देश पर की गई कार्रवाई में सात थानों का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। स्पा और मसाज पार्लर से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को अंबामाता पुलिस थाने लाया गया। इन पर स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की आड़ में वेश्यावृत्ति करवाए जाने का आरोप है। गिरफ्तार की गई युवतियों में ज्यादातर नागालैंड और मणिपुर राज्यों की रहने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+