Jaipur News: जयपुर एयरपोर्ट पर 1 अगस्त से घरेलू कार्गो परिचालन शुरू हो जाएगा
Jaipur Airport Cargo Service: जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एक नई शुरुआत करने जा रहा है। दरअसल, यहां 2300 मीट्रिक टन प्रति माह की क्षमता वाली एक घरेलू कार्गो इकाई 1 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस पहले ही शामिल हो चुकी है, जिसके बाद एयरलाइंस अब टर्मिनल 1 पर नई कार्गो इकाई से अपने पूरे घरेलू कार्गो कारोबार का संचालन करेगी।
जयपुर हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने इस परिचालन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू इनबाउंड और आउटबाउंड कार्गो इकाई 1 अगस्त को 12 बजे से बजे से शुरू हो जाएगा। नया कार्गो टर्मिनल अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं से सुसज्जित है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमारी योजना विभिन्न व्यापार-संबंधित हितधारकों के साथ जुड़ने और उन्हें यह समझने में मदद करने की है कि नई सुविधाएं क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विमानन कार्गो केंद्रों तक कार्गो की सुरक्षित आवाजाही को कैसे सक्षम कर सकती हैं। हवाईअड्डा प्रशासन को राज्य और संघ नियामक एजेंसियों से सभी आवश्यक सरकारी अनुमतियां और अनुमोदन प्राप्त हो गए हैं। कार्गो इकाई को संचालित करने के लिए टैरिफ और अन्य रेट कार्ड भारत के हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) द्वारा तय और निर्धारित किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications