राजस्थान में कोरोना के पहले पीड़ित इटली के नागरिक की मौत, प्रदेश में अब तक 9 लोगों की जांच पॉजिटिव

जयपुर। राजस्थान में अब कोरोना वायरस जानलेवा हो गया है। प्रदेश में कोरोना के पहले मरीज की मौत हुई है। यह वो ही मरीज है, जो इटली से पिछले दिनों राजस्थान घूमने आया था और यहां जांच में पत्नी के साथ-साथ खुद भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यह राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव का पहला केस था।

 Italian citizen dies Due to corona in Rajasthan, Corona positive cases increased to nine

उधर, झुंझुनूं जिला मुख्यालय पति, पत्नी व दो साल की बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जयपुर में कोरोना के दो और केस सामने आए हैं। हालां​कि इनकी बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि झुंझुनूं वाला परिवार आठ मार्च को इटली और जयपुर का यह परिवार हाल ही स्पेन से लौटा है। पूरे राजस्थान में अब कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या नौ तक पहुंच गई है।

जयपुर में कोरोना पॉजीटिव जिस इटली के नागरिक की मौत हुई है। उसकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आने के बाद उसका जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था, जहां हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया मरीज पहले से ही फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से सांस लेने में दिक्कत थी। हालांकि इटली के इस नागरिक की पत्नी की​ स्थिति सामान्य है।

राजस्थान में कोरोना का असर

-झुंझुनूं में कोरोना से पीड़ित परिवार के एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू।
-झुंझुनूं केन्द्रीय बस स्टैण्ड से बसों की आवाजाही पर रोक।
-पूरे राजस्थान में धारा 144 लागू।
-परीक्षाएं 31 मार्च तक ​के लिए स्थिगत।
-खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी, श्रीनाथजी समेत कई मंदिरों के पट 31 मार्च तक के लिए बंद।
-अलवर के बाला किला करणी माता का मेला स्थगित।
-राजस्थान में गणगौर मेला, शेखावाटी उत्सव समेत कई आयोजन रद्द।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+