लोकसभा चुनाव 2024: आचार संहिता लगने से पहले IPS के तबादले, भजनलाल सरकार ने क्‍यों बदले इन 5 जिलों के SP?

Officers Transfer in Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आचार संहिता लागू होने से पहले राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने पुलिस अफसरों को इधर-उधर किया है।

बुधवार देर रात को राजस्‍थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के सात पुलिस अधिकारी बदले हैं। इनमें पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। इनमें बालोतरा नया जिला है। जबकि शेष पुराने जिलों के ही एसपी बदले गए हैं।

ips monika sen ips kundan kanwariya

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले फलोदी सट्टा बाजार से आया बड़ा अपडेट, बदलेगा इतिहास

किस आईपीएस को कहां लगाया?

1. अभिजीत सिंह को सीआईडी सीबी जयपुर
2. श्‍याम सिंह को पुलिस आयुक्‍त (मुख्‍यालय) जयपुर
3. सुश्री मोनिका सेन को एसपी डूंगरपुर
4. लक्ष्‍मण दास को एसपी प्रतापगढ़
5. कुंदन कंवरिया को एसपी बालोतरा
6. बृजेश ज्योति उपाध्याय को करौली
7. सुमित मेहरड़ा को एसपी धौलपुर

क्‍या नेताओं की पसंद से लगाए?

यूं तो राजस्‍थान में भजनलाल शर्मा सरकार बनने के बाद से ही सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों के खूब तबादले हो रहे हैं। अब आचार संहिता लगने से पहले हुए तबादलों को लोग लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर भी देख रहे हैं। चर्चा है कि तबादले कहीं लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्‍मीदवारों की पसंद से तो नहीं किए जा रहे।

राजस्‍थान में भाजपा का मिशन 25

राजस्‍थान में लोकसभा की सभी 25 सीटों पर लगातार 2014 से भाजपा जीत दर्ज करती आई है। इस बार भाजपा क्लीन स्वीप की हैट्रिक बनाना चाहती है। भाजपा ने 15 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित भी कर दिए हैं। उधर, कांग्रेस ने अभी 10 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं।

यह भी पढ़ें- Sanjana Jatav Net Worth: कितनी अमीर हैं 25 वर्षीय संजना जाटव, कांग्रेस ने Bharatpur से क्‍यों दिया टिकट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+