Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले फलोदी सट्टा बाजार से आया बड़ा अपडेट, बदलेगा इतिहास
Satta Bazar Phalodi Now Heritage Market: लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू होने से पहले फलोदी सट्टा बाजार से अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है।
राजस्थान में जोधपुर के पास स्थित फलोदी में गांधी चौक वो जगह है, जो देश-दुनिया के चुनावों पर अपने सटीक अनुमानों के लिए पहचान बना चुका है। इसी जगह को फलोदी सट्टा बाजार कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Inside story: चप्पल, सांड, बारिश पर भी लाखों का सट्टा, CCTV कैमरे से निगरानी
अब वर्तमान में फलोदी सट्टा बाजार का इतिहास बदलने लगा है। वजह ये है कि फलोदी सट्टा बाजार को नया नाम हेरिटेज मार्केट मिला है, जो इसके सट्टे के काम-काज से बिलकुल जुदा है। यह फलोदी की छवि सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम है।
फलोदी में क्यों प्रसिद्ध है?
दरअसल, भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक फलोदी सट्टा और नमक उद्योग के लिए फेमस है। पहले फलोदी जोधपुर जिले की तहसील हुआ करता था। साल 2023 में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने फलोदी को भी नया जिला घोषित कर दिया था।
नया जिला बनने के बाद फलोदी में तहसील स्तर की बजाय जिला स्तरीय कार्यालय खुल गए। जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक भी बैठने लगे, मगर फलोदी सट्टा बाजार में कुछ नहीं बदला। बड़े अफसरों ने नगर पालिका प्रशासन व स्थानीय लोगों से बात करके इस बाजार का नाम बदलने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: इस बार बीजेपी का पलड़ा बहुत भारी, 2018 में कितनी सच हुई थी भविष्यवाणी?
IAS हरजीलाल अटल जिला कलेक्टर फलोदी
फलोदी जिला कलेक्टर हरजीलाल अटल कहते हैं कि पिछले दिनों गांधी चौक इलाके के दौरा किया था। तब लोगों से चर्चा करके फलोदी नगर पालिका प्रशासन को कहा कि फलोदी सट्टा बाजार की बजाय इसका नाम हेरिटेज मार्केट रखा जाना चाहिए।
फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े अणतु चांडा कहते हैं कि फलोदी जिला बनते ही नए प्रशासन ने अच्छी पहल की है। हम तो फलोदी सट्टा बाजार को हेरिटेज मार्केट कहने भी लगे हैं। हालांकि नया नाम मिलने से यहां के सटोरियों, दलालों के कामकाज पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: राम मंदिर ने लोकसभा चुनाव में BJP की इतनी सीटें बढ़ाई, जानें फलोदी सट्टा बाजार के नए भाव












Click it and Unblock the Notifications