Pankaj Kumar Singh IPS : कौन हैं लखनऊ के पीके सिंह जो पिता की तरह ही BSF के DG बने?
जयपुर, 26 अगस्त। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बेटे और राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार सिंह (पीके सिंह) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इन्हें सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ में महानिदेशक (डीजी) पर नियुक्त किया गया है।

आईपीएस पीके सिंह, 1988 बैच राजस्थान कैडर
खास बात है कि 1988 बैच के आईपीएस पीके सिंह अपने पिता प्रकाश सिंह के नक्शे कदम पर चलकर इस पर तक पहुंचे हैं। पिता प्रकाश सिंह बीएसएफ डीजी पर सेवाएं दे चुके हैं। पीके सिंह का कार्यकाल 31 अगस्त 2021 से 31 दिसम्बर 2022 तक रहेगा।

केंद्रीय पुलिस बलों में भी काम का अनुभव
वर्तमान में बीएसएफ में स्पेशल डीजी के रूप में काम रहे पीके सिंह की बतौर डीजी नियुक्ति को कैबिनेट कमेटी ने हाल ही मंजूरी दी है। जल्द ही पीके सिंह कार्यभार संभालेंगे। पीके सिंह राजस्थान पुलिस के साथ-साथ के केंद्रीय पुलिस बलों में भी एक दशक से ज्यादा समय तक काम किया है।

पंकज कुमार सिंह की जीवनी
बता दें कि मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले पंकज कुमार सिंह का जन्म 19 दिसम्बर 1962 को हुआ। इन्होंने एमबीए, एलएलबी व बीएससी की डिग्री प्राप्त की। 1990 से अब तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। राजस्थान पुलिस में इनकी छवि तेज तर्रार अफसर की रही है। 7 फरवरी 2020 से प्रतिनियुक्ति पर गए पीके सिंह वर्तमान में बीएसएफ के स्पेशल डीजी के रूप में नई दिल्ली में पोस्टेड हैं।

58 साल के पीके सिंह के हवाले 6300 किमी की सुरक्षा
बता दें कि देश की सुरक्षा में सीमा सुरक्षा बल अहम भूमिका निभाता है। पाकिस्तान और बांग्लादेश व भारतीय मोर्चों पर 63 सौ किलोमीटर लम्बी की सुरक्षा बीएसएफ के हवाले रहती है। बीएसएफ में करीब दो लाख 65 हजार जवान हैं।

पीके सिंह का सर्विस रिकॉर्ड
बता दें कि राजस्थान पुलिस में आईपीएस पीके सिंह वर्ष 2014 से लेकर 2018 तक एडीजी क्राइम के पद पर रहे। 24 दिसंबर 2018 से फरवरी 2020 तक एडीजी ट्रैफिक पद संभाला। ये कोटा शहर, जोधपुर, अलवर, जयपुर ग्रामीण, भीलवाड़ा जिले व सीआईडी में एसपी भी रह चुके हैं। 3 दिसम्बर 1990 को जोधपुर पूर्व एएसपी के रूप में इन्हें पहली पोस्टिंग मिली।

पिता को मिला था पद्मश्री
बीएसएफ डीजी के रूप में पीके सिंह नियुक्ति तीन दशक पुराना इतिहास दोहराने जा रहा है। तीन दशक पहले 1993-94 तक पीके सिंह के पिता भी बीएसएफ डीजी पद पर रह चुके हैं। इनके पिता को भारत में पुलिस सुधारों के लिए जाना जाता है। उन्हें पद्मश्री अवार्ड भी मिला था।












Click it and Unblock the Notifications