IPS Haider Ali Zaidi: नहीं रहे आईपीएस हैदर अली जैदी, पहले अभिनेता इरफान ने बचाई थी जान, अब यूं कहा अलविदा
IPS Haider Ali Zaidi News Rajasthan Police: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के रहे जाने-माने अफसर रहे हैदर अली जैदी का 20 फरवरी 2024 को इंतकाल हो गया। हैदर अली जैदी राजस्थान कैडर में काबिल पुलिस अफसरों में से एक थे।
पूर्व आईपीएस हैदर अली जैदी पिछले चार साल से कैंसर से जूझ रहे थे। 20 फरवरी की सुबह उन्होंने जयपुर में आखिरी सांस ली। आज शाम 4 बजे घाटगेट कब्रिस्तान जयपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजस्थान पुलिस में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद एडिशन पुलिस कमिश्नर के पद से रिटायर हुए हैदर अली जैदी काफी संघर्ष के बाद कैंसर से हो गए। उनके आकस्मिक निधन से राजस्थान पुलिस में भी शोक की लहर है।
खास बात है कि पूर्व आईपीएस हैदर अली जैदी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे इरफान खान से गहरी दोस्ती थी। इरफान मूल रूप से टोंक के रहने वाले थे। बाद में उनका परिवार जयपुर के परकोटा में आकर बस गया। हैदर अली जैदी उनके पड़ोसी के अलावा स्कूल-कॉलेज के साथी रहे। अब दोनों ही इस जहां से रुख्सत हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- इरफान खान ने बचाई थी राजस्थान के IPS हैदर अली की जान, दोस्त को यूं निकाल लाए थे मौत के मुंह से
29 अप्रैल 2020 को इरफान का निधन हो गया था। अब उनके दोस्त आईपीएस हैदर अली जैदी राजस्थान के भरतपुर में एसपी पद पर सेवाएं दे रहे थे। हैदर अली दोस्त इरफान खान के साथ यादगार किस्से अक्सर शेयर किया करते थे। जब इरफान खान का लंदन में इलाज चल रहा था। तब वे उनसे मिलने लंदन भी गए थे। दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ते थे।
एक बार आईपीएस हैदर अली जैदी ने बताया था कि कॉलेज के दिनों में वे और इरफान खान कॉलेज से घर जा रहे थे। रास्ते में बिजली के तार से हैदर अली को करंट की चपेट में आ गए। उनके करंट लगा देख कॉलेज के बाकी साथी वहां से भाग गए जबकि इरमान ने खुद की जान जोखिम में डालकर दोस्त हैदर की जान बचाई थी।
अर्थशास्त्र में पीजी करने के बाद हैदर अली जैदी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) पास की और राजस्थान पुलिस सेवा में बतौर आरपीएस शामिल हुए। फिर आरपीएस से पदोन्नत होकर आईपीएस बने और राजस्थान पुलिस में कई अहम पदों पर सेवाएं दीं।












Click it and Unblock the Notifications