Invest Rajasthan 2022 Summit: निवेश के क्षेत्र में कीर्तिमान रचेगा राजस्थान, ये उद्योगपति करेंगे शिरकत
Rajasthan निवेशकों के लिए बाहें फैलाए खड़ा है। निवेश के क्षेत्र में आज राजस्थान कीर्तिमान रचने जा रहा है। जयपुर जेईसीसी कैंपस में 7 और 8 अक्टूबर को होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समेत 2022 की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। विभाग के आला अधिकारियों ने गुरुवार को कैंपस का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विभाग की एसीएस वीनू गुप्ता सहित उद्योग विभाग के अनेक आला अधिकारी मौजूद रहे।

निवेश के क्षेत्र में कीर्तिमान रचेगा राजस्थान
उद्योग विभाग की एसीएस वीनू गुप्ता के मुताबिक 7 और 8 अक्टूबर का दिन राजस्थान सरकार के लिए ऐतिहासिक होगा। सरकार द्वारा 10.44 लाख करोड़ रुपए के 4,192 एमओयू और एलओआई पर दस्तखत किए जा चुके हैं। इनमें से 1680 एमओयू और एलओआई क्रियान्वित अथवा क्रियान्वयन के चरण में हैं। जो कि लगभग 40 फ़ीसदी है। कुछ प्रमुख एमओयू और एलओआई का शिलान्यास एवं उद्घाटन इन्वेस्ट राजस्थान समिट के उद्घाटन सत्र में किया जाएगा।

समिट में देश के जाने माने उद्यमी होंगे शामिल
इन्वेस्ट राजस्थान समिट में देश के जाने माने उद्योगपति शामिल होंगे। इनमें एलएन मित्तल, गौतम अडाणी, सीके बिरला, पुनीत चटवाल, प्रवीण सिन्हा, कमल बाली, अजय श्रीराम, अनिल अग्रवाल, बी संथानम तथा संजीव पुरी द्वारा समिट में आने की सहमति दी गई है। समिट के दौरान राजस्थान में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications