Rajasthan Cabinet Expansion : राजस्थान मंत्रिमंडल की इनसाइड स्टोरी, गहलोत की दिल्ली में बैठक
जयपुर, 10 नवंबर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का मामला फिर सुर्खियों में है। राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार 2021 जल्द हो सकता है। सीएम अशोक गहलोत का दिल्ली दौरा भी संकेत दे रहा है।

राहुल गांधी के आवास पर गहलोत
सीएम गहलोत दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं। कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस बैठक के बाद राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार हो। मंगलवार को जोधपुर में करीब तीन घंटे तक जनसुनवाई करने के बाद सीएम अशोक गहलोत दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

राहुल गांधी मौजूद नहीं
आज बुधवार शाम खबर आई है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित राहुल गांधी के आवास पहुंचे हैं। यहां राहुल गांधी तो मौजूद नहीं है, मगर सीएम गहलोत प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन के साथ बैठक कर रहे हैं।

पायलट खेमे से हो सकते हैं चार मंत्री
उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होगी। नाम तय होने पर राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तर जल्द तय है। नए मंत्रियों में चार मंत्री सचिन पायलट खेमे से भी शामिल किए जा सकते हैं।

इन तीन मंत्रियों का पद हो सकता है खाली
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार में अधिकतम 30 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। फिहलाल खुद अशोक गहलोत समेत 21 मंत्री हैं। विस्तार में अगर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, पीसीसी अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पूर्ण रूप से संगठनात्मक जिम्मेदारी दी जाती है और मंत्रियों के तीन पद और खाली हो जाएगी।

फिलहाल एससी कोटे से एक भी कैबिनेट मंत्री नहीं
राजनीति के जानकारों की मानें तो राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार 2021 में जातिगत कोटे के समीकरण पर भी जोर दिया सकता है। ऐसे में कई विधायकों की मंत्रिमंडल में एंट्री हो सकती है। एससी कोटे से मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन के बाद एक भी कैबिनेट मंत्री नहीं हैं।

कोटा वाइज संभावित मंत्री
जाट कोर्ट से
1. रामलाल जाट
2. विश्वेंद्र सिंह
3. बृजेंद्र ओला
एससी कोटे
1. मेघवाल कोटे से गोविंदराम मेघवाल
2. निर्दलीयों के कोटे से बाबूलाल नागर
3. एससी कोटे से खिलाड़ी लाल बैरवा
राजपूत कोटे से
1. राजेंद्र सिंह गुढ़ा
एसटी कोटे से
1. परसादी लाल मीणा
2. अर्जुन सिंह बामनिया
3. रमेश मीणा
4. मुरारी मीणा
ब्राह्मण कोटे से
1. महेश जोशी
महिला या गुर्जर कोटे से
1. शकुंतला रावत

तीन पद रखे जा सकते हैं खाली
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार तीन मंत्रियों को संगठनात्मक नियुक्ति देने के बाद राजस्थान सरकार में मंत्रियों के 12 पद खाली हो जाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में सभी 12 पद नहीं भरे जाएंगे। तीन पद खाली रखे जाएंगे ताकि विस्तार के बाद संभावित नाराजगी को कंट्रोल किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications