जब राजस्थान की इन राजपूत अफसर बेटियों ने रचा इतिहास तो पूरे देश का सीना गर्व से हो गया चौड़ा
Jaipur News, जयपुर। 70वां गणतंत्र दिवस राजस्थान के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इस दिन राजस्थान की बेटी खुशबू कंवर को राजपथ दिल्ली पर असम राइफल्स के महिला जवानों के दस्ते का जोश और उत्साह से नेतृत्व करते देख पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

खुशबू कंवर से पहले भी राजस्थान की कई राजपूत बेटियां सेना में इतिहास रच चुकी हैं। बेटियों की कामयाबी से ये साबित हो रहा है कि राजस्थान की बेटियां भी बेटों से किसी क्षेत्र में कम नहीं। आईए जानते हैं ऐसी कुछ फौजी बेटियां के बारे में।

मेजर खुशबू कंवर ( Major Khushboo Kanwar )
मेजर खुशबू कंवर राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली हैं। वर्ष 2012 की अप्रेल में इन्हें भारतीय सेना की असम राइफल्स में कमीशन मिला। वर्तमान में मणिपुर के उखरुल में तैनात हैं। खुशबू कंवर की वर्ष 2013 में शादी हरियाणा के भिवानी के गांव इंदीवाली निवासी मेजर राहुल तंवर से हुई है। राहुल को वर्ष 2010 में सेना में कमिशन मिला था। वर्ष 2018 मेजर बनी खुशबूं कंवर गणतंत्र दिवस 2019 के दिल्ली राजपथ पर आयोजित समारोह में असम राइफल्स की 148 सदस्यीय टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं। इसे खुशबू ने मीडिया से बातचीत में अपने जीवन का सबसे गौरवान्वित पल बताया।

विंग कमांडर पूजा ठाकुर (wing commander pooja thakur)
भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर पूजा ठाकुर का जन्म भी जयपुर में ही हुआ है। 25 जनवरी 2015 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आए थे। तब वायुसेना मुख्यालय में कार्मिक अधिकारी निदेशालय के प्रचार प्रकोष्ठ में कार्यरत विंग कमांडर पूजा ठाकुर को राष्ट्रपति भवन में राजकीय अतिथि ओबामा के लिए इंटर-सर्विस गॉर्ड ऑफ ऑनर का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी बनने को गौरव हासिल हुआ। वर्ष 2015 के गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिला सैन्य दस्ते ने हिस्सा लिया था। परेड की थीम 'नारी शक्ति' थी।

शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत (Lt Kiran Shekhawat)
24 मार्च 2015 की रात को गोवा में हुए डॉर्नियर निगरानी विमान हादसे को देश कभी नहीं भूल पाएगा। राजस्थान और हरियाणा का सिर तो इस हादसे के बाद गर्व से और भी ऊंचा हो गया था। दरअसल, डॉर्नियर निगरानी विमान दुर्घटना में अन्य जाबांज अफसरों के साथ किरण शेखावात भी शहीद हो गई थीं। ऑन ड्यूटी शहीद होने वालीं किरण शेखावात पहली महिला अधिकारी थीं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील के गांव सेफरागुवार में 1 मई 1988 को पैदा हुईं किरण शेखावत की शादी हरियाणा के मेवात क्षेत्र के कुरथल निवासी विवेक छोकर से हुई थी।

स्क्वाड्रन लीडर स्नेहा शेखावत (Squadron Leader Sneha Shekhawat)
भारतीय वायुसेना का सीना गर्व से चौड़ा करने वालीं बहादुर बेटी स्क्वाड्रन लीडर स्नेहा शेखावत राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ के गांव हरदयालपुरा में पैदा हुई थीं। बचपन में कागज के जहाज बनाकर उड़ाने वाली इस बेटी कारगिल युद्ध देखने के बाद आर्मी ज्वाइन करने की ठानी। गणतंत्र दिवस 2012 की परेड में एयरफोर्स की टुकड़ी के नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनने का गौरव स्नेहा को प्राप्त हुआ। शेखावाटी की यह राजपूत बेटी वायुसेना के लड़ाकू विमान उड़ाती हैं।
-
Jaipur News: जयपुर के सुशीलपुरा में नलों से आ रहे गटर के पानी पर बवाल, सैकड़ों लोग पड़े बीमार -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications