राजस्थान में मार्बल और मिनरल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड
जयपुर, 10 फरवरी। राजस्थान में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के दो नामी कारोबारी समूहों के जयपुर, टोंक, देवली, किशनगढ़ व सांवराद स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। टीम में आयकर विभाग के 300 कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस भी शामिल रहे। दोनों समूहों का मार्बल और मिनरल का कारोबार है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और श्रीगंगानगर से आई आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन शाखा की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को काफी समय से कारोबारियों के ठिकानों पर काली कमाई का इनपुट मिल रहा था। ऐसे में एक साथ तीन जिलों में अचानक रेड मारी गई है, जिससे अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कारोबारियों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर अघोषित संपत्ति मिलने की आशंका है। हालांकि अभी आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ नहीं बताया है। बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है।
बता दें कि राजस्थान आयकर विभाग की टीमों ने तिरुपति और बाबा ग्रुप के ठिकानों पर छापे मारी की है। दोनों समूहों का मार्बल और मिनरल का कारोबार है।












Click it and Unblock the Notifications