Tina Dabi marriage : IAS टीना डाबी की शादी आज या 22 को? प्रदीप गवांडे के साथ लेंगी सात फेरे
जयपुर, 20 अप्रैल। चर्चित आईएएस टीना डाबी दूसरी बार विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी आज है या 22 अप्रैल को इस पर संशय बना हुआ है। टीना जयपुर में फाइव स्टार होटल में टीना डाबी राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ सात फेरे लेंगी।
Recommended Video

कई जानी मानी हस्तियां आएंगीं
आईएएस जोड़ी टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी में राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों से बड़ी हस्तियां पहुंच सकती हैं। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत भी इनकी शादी में शिरकत कर सकते हैं।

प्रदीप गवांडे की पहली शादी
बता दें कि आईएएस टीना डाबी की यह दूसरी शादी है जबकि प्रदीप गवांडे की पहली। आईएएस अतहर आमिर खान से तलाक के बाद टीना अब दूसरी बार दुल्हनियां बन रही हैं।

22 को जयपुर में रिसेप्शन
करीब 20 दिन पहले ही आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें व 22 अप्रैल का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड शेयर किया था। 22 को जयपुर की होटल होली डे इन में शाम सात बजे रिसेप्शन रखा गया है।

इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किया
टीना डाबी ने सगाई की जानकारी अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। जिस पर फैंस ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दी और कइयों ने ट्रोल भी किया। ट्रोल्स से परेशान टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिए थे।

ऐसे शुरू हुई टीना डाबी प्रदीप गवांडे की लव स्टोरी
अगस्त 2021 में टीना डाबी और अतहर आमिर खान ने जयपुर के पारिवारिक न्यायलय में तलाक की अर्जी दी थी। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर में राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में एक साथ काम करने के दौरान टीना की दोस्ती आईएएस प्रदीप गवांडे से हो गई थी, जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और टीना से 13 साल बढ़े हैं।
दोस्ती प्यार में बदली
दोस्ती के बाद टीना डाबी और प्रदीप गवांडे के बीच बातें और मुलाकातों का सिलसिला बढ़ गया। दोनों जयपुर में लंच भी साथ करने लगे। फिर बात शादी तक आ पहुंची। हाल ही दोनों ने अपनी सगाई की जानकारी शेयर की।












Click it and Unblock the Notifications