इंटेलिजेंस ने पोस्ट ऑफिस के सोर्टिंग असिस्टेंट भरत गोदारा को पकड़ा, ISI को भेजी आर्मी की सूचना
जयपुर, 10 सितम्बर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंटेलिजेंस टीम ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले के आरोप में भरत गोदारा को हिरासत में लिया है।

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भरत गोदारा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक महिला एजेंट के द्वारा हनी ट्रैप का शिकार हुआ था।
भारत गोदारा फिलहाल जयपुर रेलवे स्टेशन के पास पोस्ट ऑफिस में सोर्टिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। इसी पोस्ट ऑफिस में आर्मी की डाक भी आती है। जांच में सामने आया कि भरत गोदारा आर्मी की डाक और गोपनीय दस्तावेज की फोटो खींचकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजता था।
वहीं, जांच में सामने आया है कि भरत गोदारा पिछले 6 महीने से लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। एक एजेंट ने भरत गोदारा को सोशल मीडिया के माध्यम से हनी ट्रैप के जाल में फंसाया और तमाम सूचनाएं ली। फिलहाल इंटेलिजेंस के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications