Heavy Rain Rajasthan: जानिए कौनसी ट्रेनें और फ्लाइट्स हो गईं रद्द?, इन ट्रेनों का रूट किया डायवर्ट
राजस्थान में भारी बारिश के कारण हवाई और रेलमार्ग यातायात प्रभावित हो रहा है। रेलवे में कई ट्रेनों को रद्द किया है।
मानसून 2023 में देश में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में कई ट्रेनें और फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। वहीं, कइयों का रूट डायवर्ट करना पड़ा है।

रेलवे प्रबंधन की जानकारी के अनुसार राजस्थान में भारी बारिश के कारण गाड़ी संख्या 09437 महेसाना-आबूरोड में पालनपुर से आबूरोड के बीच समय में बदलाव किया गया है।
- गाड़ी संख्या 14711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर मंगलवार को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार 12 जुलाई को रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर 11 जुलाई को आंशिक रद्द रहेगी।
- यह आंशिक रद्दीकर ऋषिकेश - बठिंडा के बीच रहेगा।
- ट्रेन नंबर 22451 बांद्रा टर्मिनस- चंडीगढ़ को भी आंशिक रद्द किया गया है।
- यह अंबाला से चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस 12 जुलाई को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का बदला गया है रूट
- रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 19225 जोधपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस को फिरोजपुर-जालंधर के बीच डायवर्ट किया गया है।
- ट्रेन नंबर 19226 जम्मू तवी-जोधपुर जालंधर-फिरोजपुर के बीच डायवर्ट रहेगी।
- ट्रेन नंबर 19416 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद ट्रेन को भी डायवर्ट के दायरे में लिया गया है।
- जालंधर-फिरोजपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
- ट्रेन नंबर 19223 अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस को फिरोजपुर-जालंधर होकर डायवर्ट किया गया है।
- ट्रेन नंबर 19224 जम्मू तवी-अहमदाबाद को जालंधर-फिरोजपुर के बीच डायवर्ट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications