Heavy Rain in Rajasthan : कोटा बैराज के 14 गेट खोलने पड़े, टोंक में कई सड़कें व पुल जलमग्न, VIDEO
जयपुर, 22 दिसम्बर। राजस्थान में मानसून 2022 के दूसरे चरण में भी बदरा जमकर बरस रहे हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर तो बारिश आफत बन गई है। कोटा शहर व आस-पास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात होने से आम जनजीवन पटरी से उतर गया है। इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश कोटा संभाग में हो रही है। अत्यधिक बारिश के कारण कोटा बैराज से 14 गेट खोलकर पानी छोड़ना पड़ा है जबकि टोंक जिले में कई सड़कें और पुल जलमग्न हो गए हैं।

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों के दौरान राजस्थान कोटा, बूंदी, झालावाड़, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, दौसा व करौली जिलों भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। कोटा बैराज से अब तक 2.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। कोटा बैराज से पानी छोड़ने और रविवार रात हुई तेज बारिश कोटा में निचले इलाके पानी में डूब गए हैं।
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आए डीप डिप्रेशन के कारण पहले झारखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हुई और बीते 24 घंटे से राजस्थान भी इसकी चपेट में आ गया है। राजस्थान में आगामी 48 घंटे के दौरान कई स्थानों पर अत्यधिक बारिश हो सकती है। इसलिए अलर्ट भी जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications