Rajasthan में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिगड़ रही नेताओं की तबियत, जानिए सियासी वजह

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर नेताओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सीएम अशोक गहलोत की यात्रा के दौरान हल्की तबियत बिगड़ गई। वहीं पूर्व सांसद रघुवीर मीणा को एम्बुलेंस का सहारा लेना पड़ा।

rahul gandhi

Rajasthan में जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने प्रवेश किया और उसके बाद झालावाड़ से पदयात्रा शुरू हुई। पूरे परिदृश्य पर सचिन पायलट छाए हुए थे। भीड़ का आर पार नहीं था। जोश हिलोरे ले रहा था और भीड़ को फासले पर रख पाना मुश्किल हो रहा था। यह इलाका गुर्जर बहुल है। नौजवान सचिन पायलट के चित्र वाली टी-शर्ट पहने हुए थे तथा उनके हाथों में जो तख्तियां और बैनर थे उन पर पायलट के चित्र दिखाई दे रहे थे।

जयराम रमेश के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिगड़ी तबियत

जयराम रमेश के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिगड़ी तबियत

जयराम रमेश के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद अशोक गहलोत अस्वस्थ हो गए। सर्किट हाउस में डॉक्टर बुलाना पड़ा और उनका मेडिकल चेकअप किया गया। वह अपरान्ह काल में यात्रा में आ गए। यात्रा में चंद मिनट राहुल गांधी के साथ चले और उसके बाद अपनी कार में बैठ कर चले गए। क्योंकि वह पैदल नहीं चल पा रहे थे। मजेदार बात यह थी कि पूरे झालावाड़ में लगे पोस्टर और बैनरों पर केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राहुल गांधी के चित्र थे।

 यात्रा के पोस्टर में प्रियंका के फोटो नहीं

यात्रा के पोस्टर में प्रियंका के फोटो नहीं

पोस्टर में प्रियंका गांधी का कोई चित्र नहीं था। जबकि सचिन पायलट के पोस्टर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों के ही चित्र थे। कांग्रेस सूत्रों की माने तो मीडिया और प्रचार के बारे में चर्चा करने के लिए पूर्व में हुई बैठक में अशोक गहलोत ने कहा था कि पोस्टरों पर सोनिया-राहुल, खड़गे तथा बिल्कुल नीचे गहलोत और डोटासरा के फोटो होने चाहिए। जब मीटिंग में एक सदस्य ने प्रियंका गांधी के फोटो के बारे में जानना चाहा तो अशोक गहलोत का जवाब था कि प्रियंका गांधी का राजस्थान से कोई लेना देना नहीं है। उनका ध्यान तथा संबंध केवल उत्तर प्रदेश से है।

यात्रा में कम समय के लिए मौजूद रहे अशोक गहलोत

यात्रा में कम समय के लिए मौजूद रहे अशोक गहलोत

प्रियंका गांधी ने अशोक गहलोत को जिस तरह से हटाने और सचिन पायलट को स्थापित करने पर जोर दे रही है। उसे गहलोत बुरी तरह से खीजे हुए हैं। यात्रा के दौरान पूर्व सांसद रघुवीर मीणा भी अचानक बीमार हो गए। उन्हें एंबुलेंस से ले जाना पड़ा। दिलचस्प बात यह रही कि यात्रा के दिन सुबह के सत्र में अशोक गहलोत मौजूद नहीं थे। वे अपरान्ह के सत्र में राहुल के साथ चल रहे थे। गहलोत बहुत कम समय के लिए ही यात्रा में उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+