Health Bulletin : राजस्थान CM अशोक गहलोत SMS अस्पताल में भर्ती, आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज
जयपुर, 27 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब है। इन्हें शुक्रवार सुबह जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में भर्ती करवाया गया था। एक-दो दिन से सीने में दर्द व सांस लेने में दिक्कत थी।शाम को SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने सीएम अशोक गहलोत का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि ईसीजी जांच नॉर्मल आई है। इसके बाद सीटी एंजिया करवाया गया, जिसमें एक आर्टरी (धमनियां) में 90 फीसदी ब्लॉकेज मिला है। डॉक्टरों ने CM गहलोत को दो तीन दिन आराम करने की सलाह दी है।
Recommended Video

पहले सी स्कीम स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर ले जाया गया
बता दें कि शुक्रवार सुबह सीएम को जांच के लिए पहले सी स्कीम स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर ले जाया गया था। इसके बाद वे एसएसएस अस्पताल गए और वहां पर सीएम गहलोत ने कार्डिक और अन्य जांचे कराई। बाद में सीएम गहलोत की एंज्योप्लास्टी कराई गई। इस दौरान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी रहे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी की कामना की
सीएम गहलोत की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई तो नेताओं ने उनके कुशलक्षेम की कामना की। अशोक गहलोत ने भी शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे ठीक है और वापस लौटेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया फोन
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दूरभाष पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अस्वस्थता का समाचार प्राप्त होने पर उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुये लिखा कि मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करती हूं।
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट करते हुये लिखा कि आपके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं सर। डोटासरा खुद भी एसएमएस पहुंच गए है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गहलोत के पारिवारिक मित्र राजीव अरोडा ने गहलोत के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। कांग्रेस नेता मुमताज मसीह, सत्येन्द्र भारदाज, रूपेशकांत व्यास, पीसीसी सचिव जसवंत गुर्जर ने भी गहलोत के स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।
सीएम गहलोत की तबीयत खराब होने के समाचार जैसे ही नेताओं को मिले तो सभी ने उनके स्वस्य होने की कामना की। राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुये लिखा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications