कौन हैं हरिभाऊ किसनराव बागडे? कभी बेचते थे अखबार, फिर 5 बार बने MLA, अब राजस्थान राज्यपाल
Haribhau Kisanrao Bagade Governor Rajasthan: राजस्थान को हरिभाऊ किसनराव बागडे के रूप में नए राज्यपाल मिले हैं। ये महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। भाजपा के दिग्गज नेता हैं। अखबार बेचने वाले से लेकर पांच बार के विधायक और अब राज्यपाल बनने तक का सफर तय कर लिया है।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकाल रविवार 21 जुलाई 2024 को पूरा हो गया। अब राजस्थान राज्यपाल पद की जिम्मेदारी हरिभाऊ बागडे को सौंपी गई है। हरिभाऊ किसनराव बागडे का जन्म 17 अगस्त 1945 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद के चित्तेपिम्पलगांव में हुआ था।

सामान्य परिवार में जन्मे हरिभाऊ बागडे को आजीविका चलाने के लिए कई साल तक औरंगाबाद के फुलंब्री में अखबार भी बेचना पड़ा था। बागडे महज 13 वर्ष की आयु में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे। यहीं से इनका सियासी सफर शुरू हुआ।
आरएसएस से जुड़ने के बाद हरिभाऊ बागडे की लोकप्रियता बढ़ती ही चली गई। नतीजा यह रहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 1985 में भाजपा ने इन पर औरंगाबाद जिले की फुलंब्री विधानसभा सीट से दांव लगाया। ये न केवल 1985 में ही जीते बल्कि पांच बार विधायक रहे।हरिभाऊ को जनता और उनके साथ नाना नाम से भी पुकारते हैं।












Click it and Unblock the Notifications