राजस्थान : शराब की दुकानों पर गरमाई सियासत, CM गहलोत के लिए पूर्व MLA आहुजा ने कह डाली ऐसी-ऐसी बातें
Jaipur News, जयपुर। प्रदेश में शराब की दुकान के लाइसेंस को लेकर होने वाले ठेकों की अवधि बढ़ाने पर सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक और भाजपा के मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने इस मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान का गांधी बताते हुए उन पर बड़ा कटाक्ष किया है। आहूजा ने शराब की दुकान के लाइसेंस संबंधी ठेके लेने की अवधि 26 फरवरी से आगे बढ़ाकर 1 मार्च करने के मामले में आरोप लगाया है कि गहलोत सरकार किसानों की ऋण माफी के लिए धन एकत्रित करने के लिए शराब की दुकानों का लाइसेंस देने की अवधि बढ़ा रही है।

ज्ञानदेव आहूजा के अनुसार अशोक गहलोत राजस्थान के गांधी कहलाते हैं, लेकिन गहलोत प्रदेश में शराब के व्यवसाय को बढ़ावा दे रहे हैं। आहूजा ने आरोप लगाया कि 26 फरवरी तक शराब की दुकानों का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया जाना था लेकिन सरकार ने अवधि बढ़ाकर 1 मार्च कर दी, क्योंकि 26 फरवरी तक ज्यादा लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में रेवेन्यू बनाने के लिए यह अवधि भी बढ़ा दी गई।
आहूजा ने चूरू में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में गहलोत सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाने की बात का भी समर्थन किया और इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पलटवार पर जुबानी हमला भी किया। आहूजा ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने केंद्र को प्रधानमंत्री किसान सहायता निधि के लिए लाभार्थी किसानों की सूची नहीं भेजी है तो उसे समय पर भेजना चाहिए। आहूजा के अनुसार जिस प्रकार का बयान मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री को लेकर जारी किया है वहां नैतिक रुप से सही नहीं है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications