नाराज विधायकों को खुश करने में जुटे गहलोत, 90 राजनीतिक नियुक्तियों की सौगात

जयपुर, 22 जुलाई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नाराज विधायकों को खुश करने की कवायद में जुट गए हैं। सीएम गहलोत ने शुक्रवार को प्रदेश में 90 राजनीतिक नियुक्तियां की है।इनमें ज्यादातर विधायक शामिल हैं। सूची में ऐसे 50 से ज्यादा विधायक और 2 पूर्व विधायक शामिल हैं। जिनको दो साल के लिए गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। सरकार ने जिला कारागृह और महिला बंदी सुधार गृह के लिए सलाहकार मंडलों का गठन किया है।

ashok gahlot

इनको दी गई नियुक्ति

राजस्थान सरकार ने जिन नेताओं को नियुक्तियां दी है। उसमें भरतपुर में विधायक अमर सिंह और साहब सिंह, बारां में विधायक निर्मला सहरिया और पानाचंद मेघवाल, भीलवाड़ा में विधायक गायत्री देवी और मंजू पोकरना, बाड़मेर में विधायक मेवाराम जैन और विधायक मदन प्रजापत, अजमेर में विधायक राकेश पारीक और सुरेश टांक, बांसवाड़ा में विधायक रमिला खड़िया और कांतिलाल कटारा, अलवर में विधायक जोहरी लाल मीणा और विधायक बाबूलाल, चितौड़गढ़ में विधायक राजेंद्र विधूड़ी और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, दौसा में विधायक गजराज खटाणा और मुरली मनोहर शर्मा, चूरू में विधायक कृष्णा पूनिया और विधायक भंवर लाल शर्मा, हनुमानगढ़ में विधायक विनोद कुमार और अमित चाचाण, जयपुर में विधायक अलोक बेनीवाल और विधायक गोपाल मीणा, विधायक लक्ष्मण मीणा, विधायक रफीक खान, विधायक गंगा देवी और वेदप्रकाश सोलंकी, धौलपुर में विधायक खिलाडी लाल बैरवा और विधायक रोहित बोहरा, डूंगरपुर में विधायक गणेश घोघरा और वल्ल्भराम पाटीदार, श्रीगंगानगर में विधायक जगदीश चंद्र और विधायक गुरमीत सिंह, जैसलमेर में विधायक रूपाराम और अब्दुल्ला फकीर को सदस्य के तौर पर शामिल किया है। इसके आलावा सलाहकार मंडल में उदयपुर में एडवोकेट संगीता नागदा और शारदा शर्मा, भरतपुर में मंजेश और अंजू मित्तल, दौसा में दिनेश चंद बैरवा और जुगल किशोर मीणा, अजमेर में किरण अग्रवाल और इशिता शर्मा, बीकानेर में कन्हैया लाल झंवर और ललित तेजस्वी, कोटा में मालती शर्मा और हिमानी संतवानी को सदस्य बनाया गया है।

ashok gahlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+