राजस्थान में सरकारी भर्तियों में अधिक‍तम आयु सीमा में चार साल की छूट, बेरोजगारों को मिलेगा लाभ

जयपुर, 23 सितम्‍बर। सरकारी नौकरी के लिए अधिकतम उम्र निकल जाने की वजह मायूस होने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुनाव लड़ने और राजस्‍थान सीएम बदलने की चर्चाओं के बीच राजस्‍थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत युवाओं को सरकारी भर्तियों में अधिकतम उम्र सीमा में चार साल की छूट और दी गई है।

rajasthan

राजस्थान के राज्यपाल की ओर से संयुक्त शासन सचिव रामनिवास मेहता ने शुक्रवार, 23 नवंबर, 2022 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में लिखा गया है कि नियम के संशोधन के तहत जो व्यक्ति 31 दिसंबर, 2020 को ऊपरी आयु सीमा के भीतर था, उसे 31 दिसंबर, 2024 तक आयु सीमा के भीतर ही समझा जाएगा। राज्यपाल की ओर से ही राजस्थान लोक सेवा आयोग लिपिकवर्गीय और अधीनस्थ सेवा नियम तथा विनियम 1999 को और संशोधित करने के लिए इसके द्वारा आयु सीमा मानदंड में बदलाव को मंजूरी दी जाती है।

अधिकतम उम्र में चार साल की छूट का मतलब यह है कि 31 दिसंबर, 2020 को ऊपरी आयु सीमा को पार कर चुके उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2024 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की जाने वाली समस्त भर्तियों और आमंत्रित किए जाने वाले आवेदनों में अप्लाई करने के पात्र होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+