Rajasthan के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट करेंगे गुजरात और हिमाचल में चुनाव प्रचार, जानिए पूरा कार्यक्रम

Rajasthan के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक नवंबर को हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। पायलट के तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 10:40 बजे उना के कुटलेहर में चुनावी सभा करेंगे। हमीरपुर में दोपहर 12:30 बजे चुनावी मीटिंग करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे सोलन के नालागढ़ में चुनावी जनसभा करेंगे। आपको बता दे सचिन पायलट को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया है। सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने के साथ ही पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी करेंगे।

Sachin Pilot

पायलट के जरिए हिमाचल में गुर्जरों को साधेगी कांग्रेस

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार शुरू करने से एक दिन पहले गुजरात दौरे पर रहेंगे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा के साथ सचिन पायलट को पर्यवेक्षक बनाया है। सचिन पायलट की हिमाचल प्रदेश में भागीदारी से कांग्रेस गुर्जर मतदाताओं को साधेगी। सचिन पायलट कांग्रेस का मतदाताओं को आकर्षित करने वाले चेहरे हैं।

Sachin Pilot

हिमाचल से पहले गुजरात जाएंगे सचिन पायलट

हिमाचल प्रदेश जाने से पहले सचिन पायलट 31 अक्टूबर को गुजरात में चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगे। इसके अगले दिन ही वे हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पायलट पर भरोसा जताया है। पायलट को गुजरात चुनाव में भेजकर खड़गे ने उनके समर्थकों को अच्छा संदेश दिया है। आपको बता दें गुजरात चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पूरी टीम लगी हुई है। सीएम गहलोत को गुजरात चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक लगाया गया है। इसके अलावा गहलोत के करीबी नेता रघु शर्मा को गुजरात का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। सीएम गहलोत गुजरात चुनाव में पार्टी के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।

Sachin Pilot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+